जसप्रीत बुमराह को ये खिलाड़ी लगाएगा 6 छक्के… जिस खिलाड़ी को लेकर की गई थी ये भविष्यवाणी उसने ही बना दिए 4 जीरो

एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने यह भविष्यवाणी की थी कि टीम के ऑलराउंडर सैम अयूब भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छह छक्के लगाएंगे। लेकिन सैम अयूब का लगातार खराब प्रदर्शन देखा जा रहा है। टूर्नामेंट में वह चार बार जीरो पर आउट हो चुके हैं।
जसप्रीत बुमराह को ये खिलाड़ी लगाएगा 6 छक्के... जिस खिलाड़ी को लेकर की गई थी ये भविष्यवाणी उसने ही बना दिए 4 जीरो

एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के ऑलराउंडर सैम अयूब का एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। एशिया कप में सैम अयूब ने चार बार जीरो बनाया है। वहीं एक और बार अब सैम अयूब के बल्ले से मात्र 14 रनों की पारी निकली। भारत के खिलाफ खेले गए तीन मुकाबलों में सैम अयूब ने कुल 35 रन बनाए। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सैम अयूब वही खिलाड़ी हैं जिन्हें लेकर यह भविष्यवाणी की गई थी कि वह जसप्रीत बुमराह को एशिया कप में छह छक्के लगाएंगे।

दरअसल इस पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला शांत रहा है। ऐसे में एशिया कप 2025 उनके लिए बुरे सपने से कम नहीं रहा है। सात पारियों में उनके बल्ले से मात्र 37 रन निकले हैं। एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में उन्होंने मात्र 11 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली।

जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छह छक्के लगाएगा: तनवीर अहमद

दरअसल, एशिया कप 2025 शुरू होने से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी तनवीर अहमद ने सैम अयूब को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि यह खिलाड़ी एशिया कप में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छह छक्के लगाएगा। हालांकि, छक्कों की तो दूर की बात, वह एक छक्का भी नहीं लगा पाए। ग्रुप स्टेज में खेले गए तीनों मुकाबलों में सैम अयूब जीरो पर आउट हो गए। सबसे पहले ओमान के खिलाफ, फिर भारत और फिर यूएई के खिलाफ सैम अयूब खाता तक नहीं खोल सके। जबकि 21 सितंबर को खेले गए मुकाबले में भारत के खिलाफ सैम अयूब ने मात्र 21 रनों की पारी खेली। सुपर 4 में श्रीलंका के खिलाफ उनके बल्ले से मात्र दो रनों की पारी निकली और बांग्लादेश के खिलाफ भी जीरो पर आउट हो गए। अब फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ उनके बल्ले से मात्र 14 रन निकले हैं।

सैम अयूब का औसत 5.28 रहा

अगर एशिया कप 2025 के इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में सैम अयूब के औसत पर नजर डाली जाए तो यह मात्र 5.28 का रहा है। सैम अयूब ने 97.36 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। हालांकि, उनके लिए गेंदबाजी में यह टूर्नामेंट अच्छा रहा है। सैम अयूब ने पाकिस्तान की गेंदबाजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने छह मुकाबलों में से पांच में गेंदबाजी की है, जिनमें 7 विकेट हासिल किए हैं। यही कारण है कि बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप होने के बाद भी उन्हें गेंदबाजी के कारण टीम में जगह दी जाती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews