सारा तेंदुलकर ने अपनी डीप फेक फोटोज की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट की स्टोरी, X पर फर्जी अकाउंट को लेकर भी कही यह बात

Sara Tendulkar

Sara Tendulkar: डीप फेक का मामला इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। कई सेलीब्रेटीज डीपफेक का शिकार हुई हैं। वहीं क्रिकेट के भगवाव सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी हाल ही में डीप फेक का शिकार हुई थी। जहां उनकी एक तस्वीर को डीप फेक कर के भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ जोड़कर दिखाया गया था। जिसको लेकर सारा तेंदुलकर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए चुप्पी तोड़ी।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर सारा तेंदुलकर ने ये लिखा

सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखते हुए कहा कि  “हमारे सुख, दुख और दैनिक गतिविधियों को साझा करने के लिए सोशल मीडिया हम सभी के लिए एक अद्भुत स्थान है। हालांकि तकनीक का इस्तेमाल कर दुरुपयोग देखना चिंताजनक है। यह सच्चाई से दूर ले जाता है। मेरी कुछ डीपफेक तस्वीरें हैं जो हकीकत से कोसों दूर हैं।” साथ ही सारा तेंदुलकर ने लिखा कि “X (पूर्व ट्विटर) पर सारा तेंदुलकर नाम का अकाउंट खुद को पैरोडी घोषित करता है लेकिन जाहिर तौर पर मेरे नाम पर लोगों को गुमराह करता है। मेरा X पर कोई अकाउंट नहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि X इन अकाउंट पर गौर करेगा और उन्हें निलंबित करेगा।”

Sara Tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर की जगह शुभमन गिल को दिखाया गया

सारा तेंदुलकर की एक तस्वीर जिसमें सारा अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ थी। उसे डीप फेक कर के शुभमन गिल के साथ जोड़ कर दिखाया गया था। जिसको लेकर सारा ने चुप्पी तोड़ा। आपको बता दें इसके पहले रश्मिका मंदाना के साथ साथ कई सेलिब्रटीज की फोटों और वीडियों के डीपफेक मामले सामने आ चुके हैं।

sara

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews