सरफराज खान पर ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने का बड़ा आरोप, जानिए किसने लगाया यह आरोप!

इंडियन क्रिकेट टीम के यंग प्लेयर सरफराज खान पर एक बड़ा आरोप लगा है। दरअसल, सरफराज खान पर आरोप है कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम की बातें लीक की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आरोप हेड कोच गौतम गंभीर की ओर से लगाया गया है।
सरफराज खान पर ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने का बड़ा आरोप, जानिए किसने लगाया यह आरोप!

ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार के बाद सरफराज खान पर यह बड़ा आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेड कोच गौतम गंभीर ने सरफराज पर ड्रेसिंग रूम की गोपनीय बातें लीक करने का गंभीर आरोप लगाया है। कुछ समय पहले ही हेड कोच गौतम गंभीर ने यह स्पष्ट किया था कि खिलाड़ियों और कोच के बीच की बातें ड्रेसिंग रूम तक ही सीमित रहनी चाहिए, जिससे टीम का माहौल बेहतर बना रहे।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया से सीरीज हारने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने बीसीसीआई के साथ एक रिव्यू मीटिंग की थी। इस मीटिंग में सीरीज के प्रदर्शन और खिलाड़ियों की भूमिकाओं पर चर्चा की गई थी।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज के दौरान भारतीय टीम में अनबन की खबरें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी मीटिंग के दौरान गौतम गंभीर ने सरफराज खान पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम की गोपनीय बातें लीक की हैं। जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई के अधिकारियों के साथ हाल ही में हुई बैठक में हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज के दौरान भारतीय टीम में अनबन की खबरें सामने आई थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि हेड कोच और खिलाड़ियों के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी।

ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा

वहीं, इसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने यह स्पष्ट किया था कि अगर ड्रेसिंग रूम की बातें खिलाड़ियों तक ही सीमित रहें, तो यह टीम के लिए बेहतर होगा। बता दें कि भारतीय टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो गई। इसके बाद भारतीय टीम और हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीतियों पर सवाल उठने लगे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews