T20 World Cup: विश्व कप के ऑफिशियल एंथम में दिखेगी इन कलाकारों की जुगलबंदी, यहां देखें भारतीय टीम के मैच की डिटेल्स

T20 World Cup

T20 World Cup Official Anthem: आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप की शुरुआत जून में होगी। अमेरिका और वेस्टइंडीज की अगुआई में होने वाले इस मुकाबले का ऑफिशियल एंथम सोका सुपरस्टार कैसे और ग्रैमी अवार्ड विजेता सीन पाल गाने वाले हैं। इन दोनों की जुगलबंदी इस बार दर्शकों का मनोरंजन करती हुई दिखाई देने वाली।

शुक्रवार को आईसीसी द्वारा इसकी घोषणा की गई है। 1 जून से 29 जून के बीच इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाने वाला है। जिसमें 20 इंटरनेशनल टीम हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत होने में सिर्फ 50 दिन बचे हैं इसलिए इसके एंथम को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।

जारी हुआ टीजर

आईसीसी t20 विश्व कप का ऑफिशियल एंथम माइकल टानो मोंटानों बना रहे हैं। बीते दिन इसका टीजर जारी किया गया है। भारतीय टीम की बात करें तो इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के साथ होगा। इसके बाद 9 जून को पाकिस्तान से हाई वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेगा। भारत और पाकिस्तान के मैच की मेजबानी न्यूयॉर्क करने वाला है।

जल्द तय होगी भारतीय टीम

T20 विश्व कप के लिए जल्द ही भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी। एक मई तक आईसीसी की ओर से टीम सबमिट करने की तारीख तय की गई है। जो टीम हिस्सा लेगी उसमें 25 मई तक खिलाड़ियों को बदलने का मौका भी दिया जाएगा।

भारतीय टीम के मैच

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के मुकाबले की बात करें तो 5 जून को न्यूयॉर्क में भारत का मुकाबला आयरलैंड से होगा। 9 जून को भारत और पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच भी न्यूयॉर्क में देखने को मिलेगा। 12 जून को अमेरिका से न्यूयॉर्क में मुकाबला होगा। 15 जून को कनाडा के साथ फ्लोरिडा में मैच देखने को मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews