T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान को लगा झटका! चोट के चलते ये बड़ा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से हुआ बाहर

पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शहीन अफ़रीदी बिग बैश लीग से बाहर हो चुके हैं। दरअसल, लीग में एक मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय शहीन अफ़रीदी चोटिल हो गए थे। जानकारी दे दें कि शहीन अफ़रीदी ऑस्ट्रेलिया की लीग में ब्रिसबेन हीट की टीम का हिस्सा थे।
T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान को लगा झटका! चोंट के चलते ये बड़ा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से हुआ बाहर

साल 2026 में T20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। सभी टीमें इसकी जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। भारत, इंग्लैंड, ओमान और अफगानिस्तान की ओर से अपने स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया गया है। अब सभी की निगाहें पाकिस्तान के स्क्वॉड पर टिकी हुई हैं। दरअसल, पाकिस्तान की टीम के ऐलान से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शहीन शाह अफ़रीदी इंजरी के चलते बिग बैश लीग से बाहर हो गए हैं और अब T20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

बिग बैश लीग के एक मैच के दौरान शहीन शाह अफ़रीदी फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वह लीग के मौजूदा सीजन से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से शहीन शाह अफ़रीदी के T20 वर्ल्ड कप में शामिल होने को लेकर कोई संकेत सामने नहीं आए हैं।

फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शहीन शाह अफ़रीदी को लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में इलाज के लिए बुला लिया है। शहीन शाह अफ़रीदी को बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के लिए खेलते हुए फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। हल्की संभावना जताई जा रही थी कि शहीन शाह अफ़रीदी जल्द ही रिकवर कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्हें बिग बैश लीग के इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। अब सभी की निगाहें उनके T20 वर्ल्ड कप में खेलने की स्थिति पर टिकी हुई हैं। क्या वह पाकिस्तान के लिए इस बड़े टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा बन पाएंगे, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज में जगह नहीं मिली

वहीं शहीन शाह अफ़रीदी ने बिग बैश लीग टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा कि ब्रिसबेन में खेलने में बहुत मजा आया और मुझे दुख है कि इस बार पूरे सीजन में मैं उनके लिए नहीं खेल सकूंगा। उम्मीद है कि मैं जल्द ही मैदान में लौटूंगा। बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से इस भव्य टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान टीम की ओर से अब तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान की टीम जल्द ही अपने स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, लेकिन इस स्क्वॉड में शहीन अफ़रीदी को जगह नहीं मिली है। वहीं बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को भी इस स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई है। अब देखना होगा कि क्या T20 वर्ल्ड कप 2026 में शहीन अफ़रीदी नजर आएंगे या नहीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews