T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत से मिली करारी हार के बाद भड़के शाहिद अफरीदी, दामाद शाहीन और बाबर को पाकिस्तान टीम से बाहर करने की मांग की

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में पाकिस्तान को भारत से 61 रनों से हार मिली। इस हार के बाद पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने अपने दामाद शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान को टीम से बाहर करने की मांग की है। शाहिद ने कहा कि ये तीनों सीनियर खिलाड़ी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं दे पा रहे हैं।
Shahid Afridi

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी अपनी टीम की जीत को लेकर दावे कर रहे थे, लेकिन टीम इंडिया की एकतरफा जीत ने उनके सभी दावों को ध्वस्त कर दिया।

हार के बाद पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ियों का रुख पूरी तरह बदल गया। जहां मैच से पहले वे अपने खिलाड़ियों की तारीफ कर रहे थे, वहीं हार के बाद वे कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की मांग करने लगे। इसी क्रम में पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

शाहिद अफरीदी ने दामाद शाहीन सहित तीन खिलाड़ियों को बाहर करने की मांग की

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के एक टीवी शो में भाग लेते हुए तीन प्रमुख खिलाड़ियों पर निशाना साधा। उन्होंने अपने दामाद और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी, पूर्व कप्तान बाबर आजम और ऑलराउंडर शादाब खान का नाम लेते हुए कहा कि इन तीनों को टीम से बाहर कर देना चाहिए।

“अगर मुझे फैसला करना हो तो मैं बाबर, शाहीन और शादाब तीनों को टीम से बाहर करना चाहूंगा। ये तीनों ही सीनियर खिलाड़ी लंबे समय से टीम के साथ हैं पर रिजल्ट वैसा नहीं मिल पा रहा, जैसा मिलना चाहिए।”- शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी ने कहा कि समय आ गया है कि इन तीनों को बाहर करने का फैसला लिया जाए ताकि नए खिलाड़ियों को मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को अवसर देने से वे बड़े मौकों के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे।

भारत के खिलाफ तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

शाहीन अफरीदी ने इस मैच में केवल 2 ओवर गेंदबाजी की और 31 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया। उनकी इकॉनमी रेट काफी खराब रही, जो टीम के लिए नुकसानदेह साबित हुई।

शादाब खान का प्रदर्शन और भी खराब रहा। उन्होंने सिर्फ एक ओवर में गेंदबाजी की और 17 रन दे दिए। बल्लेबाजी में भी वे केवल 14 रन ही बना पाए। बाबर आजम, जिनसे पाकिस्तानी फैंस को सबसे ज्यादा उम्मीद थी, वे भी पूरी तरह फ्लॉप रहे और महज 5 रन बनाकर आउट हो गए।

भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी टीम को 61 रनों से करारी हार मिली, जिसने उनके वर्ल्ड कप अभियान को बड़ा झटका दिया है। अब देखना होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर क्या फैसला लेता है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews