श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए फिट, विजय हजारे ट्रॉफी में अर्धशतक लगाकर साबित की फिटनेस

श्रेयस अय्यर ने आखिरकार अपनी फिटनेस साबित कर दी है। अब श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में नजर आ सकते हैं। हालांकि उनका नाम स्क्वाड में पहले से शामिल था, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए अपनी फिटनेस साबित करनी थी।
श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए फिट, विजय हजारे ट्रॉफी में अर्धशतक लगाकर साबित की फिटनेस

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में चुना गया है। हालांकि श्रेयस अय्यर की प्लेइंग इलेवन में जगह उनकी फिटनेस को देखकर तय होनी थी। वहीं अब ताजा अपडेट के मुताबिक श्रेयस अय्यर ने अपनी फिटनेस साबित कर दी है। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाया है। श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पारी खेली है, जिससे यह साबित होता है कि वह अब मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह हासिल कर सकते हैं। बता दें कि श्रेयस अय्यर ने जयपुर में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ यह पारी खेली है।

श्रेयस अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ बीसीसीआई ने जब भारतीय क्रिकेट टीम का स्क्वाड जारी किया था, उस दौरान उनके नाम पर स्टार लगाया गया था। श्रेयस अय्यर को स्क्वाड में चुनने के बावजूद यह लिखा गया था कि अगर अय्यर अपनी फिटनेस साबित करते हैं, तो उन्हें टीम में जगह मिलेगी।

श्रेयस अय्यर ने केवल 36 गेंदों में 50 रन पूरे किए

श्रेयस अय्यर ने अपनी फिटनेस साबित करने के लिए शानदार तरीका चुना। दरअसल उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के मौजूदा टूर्नामेंट में मुंबई की ओर से खेलने का फैसला लिया और मुंबई की ओर से खेलते हुए जयपुर में शानदार अर्धशतक लगाया। मंगलवार 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई का यह मुकाबला खेला जा रहा था। हालांकि बारिश के कारण मुकाबले में देरी हुई, लेकिन अय्यर की उम्मीद नहीं टूटी। ढाई घंटे की देरी के बाद मुंबई और हिमाचल प्रदेश का यह मुकाबला शुरू हुआ और अय्यर को अपनी फिटनेस साबित करने का मौका मिल गया। अय्यर ने न सिर्फ फिटनेस साबित की, बल्कि एक शानदार पारी भी खेली। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने केवल 36 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए और यह साबित कर दिया कि वह मैदान पर धमाकेदार वापसी कर सकते हैं।

श्रेयस अय्यर शतक से चूक गए

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर शतक से चूक गए। उन्होंने 53 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 82 रनों की पारी खेली। श्रेयस अय्यर मुंबई के कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरे थे। मुंबई की टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 15 रन बनाए, जबकि सरफराज खान ने 51 गेंदों में 73 रन की पारी खेली। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने मैच का रुख पलट दिया। करीब ढाई महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर ने लगातार आकर्षक शॉट लगाए और अर्धशतक जड़ा। अपनी इस पारी में उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। अब उम्मीद जताई जा रही है कि श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इसी तरह की पारी खेल सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews