
भारतीय टीम के एक बहुत ही मजबूत और कमाल के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर की कहानी भी ऐसी ही रही है, जो एक कप्तान और शानदार खिलाड़ी दोनों हैं। श्रेयस अय्यर की 2 साल पहले 2023 में इंग्लैंड के एक अस्पताल में स्पाइन की सर्जरी हुई थी। इस वजह से वे आईपीएल 2023 सीजन में शामिल नहीं हो सके और लंबे समय तक मैदान से दूर रहे। इसके कारण बीसीसीआई से उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था, लेकिन इस साल उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में वापस जगह मिल गई है।
श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम के लिए भी कई शानदार पारियां खेली है, पिछले कुछ समय से श्रेयस अय्यर ने लगातार प्रदर्शन किया है। हालांकि हाल ही में खेले गए दलीप ट्रॉफी के टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन अब उन्हें टीम इंडिया ए की कप्तानी सौंपी गई है। अब संभावना जताई जा रही है कि श्रेयस अय्यर को आने वाले समय में वनडे टीम के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि इससे पहले अब उन्होंने यह बड़ा खुलासा कर सभी को हैरान कर दिया है।
श्रेयस अय्यर ने बताया अपना दर्द
दरअसल अब श्रेयस अय्यर ने बड़ा खुलासा किया है उन्होंने कहा कि “कोई नहीं समझ सकता कि मैं किस दर्द से गुजरा हूं। मैं एक पैर से पूरी तरह पैरालाइज हो गया था। यह स्पाइन इंजरी के कारण हुआ था। वो दर्द बहुत ही भयानक था। आप पीठ में रॉड डालकर भी काम चला सकते हैं, लेकिन मेरे साथ दिक्कत यह थी कि नस टूट गई थी, जो वाकई बहुत खतरनाक है। दर्द बहुत भयानक था, जो मेरे पैर के अंगूठे तक पहुंच रहा था। यह बहुत डरावना था।”
एशिया कप में शामिल नहीं किया गया
जानकारी दे दें कि श्रेयस अय्यर को UAE में खेले जा रहे एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। फैंस को आज भी यह बात समझ नहीं आई है कि क्या कारण रहा, जिसकी वजह से श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 में जगह नहीं मिली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2024 में खिताब जीता था। वहीं, उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने IPL 2025 में फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उसे RCB से हार मिली थी।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

