श्रेयस अय्यर ने किया कमाल! विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ा तूफानी शतक, लगाए 10 छक्के

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में कर्नाटक के खिलाफ खेले गए मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जड़ दिया है। श्रेयस अय्यर ने इस तूफानी शतक में 10 छक्के जड़े हैं। वहीं इस शतक तक पहुंचने में श्रेयस अय्यर ने मात्र 51 गेंदे खेली है।
श्रेयस अय्यर ने किया कमाल! विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ा तूफानी शतक, लगाए 10 छक्के

आईपीएल 2025 से पहले श्रेयस अय्यर का फॉर्म शानदार नजर आ रहा है। पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और अब विजय हजारे ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ खेले गए मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने तूफानी शतक जड़ा है। श्रेयस अय्यर ने मात्र 55 गेंदों में नाबाद 114 रन बना दिए हैं। मुंबई की ओर से खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने यह शतक लगाया है।

श्रेयस अय्यर की इस धमाकेदार पारी के चलते मुंबई की टीम ने कर्नाटक की टीम के सामने बड़ा स्कोर खड़ा किया है। कर्नाटक को 383 रन का लक्ष्य मुंबई की टीम की ओर से दिया गया है।

मात्र 51 गेंदों में पूरा किया शतक

श्रेयस अय्यर ने शतक तक पहुंचने में मात्र 51 गेंदे खेली। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और 5 चौके जड़े हैं। बता दें कि इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक लगाया था। श्रेयस अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नाबाद 130 रनों की पारी खेली थी। वहीं अब मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत भी शतक लगाकर की है। बता दें की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई की टीम ने ही अपने नाम किया है।

आईपीएल में इस टीम से खेलेंगे श्रेयस अय्यर

आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में श्रेयस अय्यर का यह फार्म पंजाब के फैंस के लिए शानदार खबर है। पंजाब की टीम ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड रुपए में टीम में शामिल किया है। जिसके चलते श्रेयस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं मुंबई और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे विजय हजारी ट्रॉफी के इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 382 रन बोर्ड पर लगाए हैं। जिसमें श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक लगाया है। जबकि हार्दिक तोमर ने भी शानदार 84 रन बनाए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews