रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को दिया गया मौका, मात्र 20 रन बनाकर आउट हुए गिल, भारत की पारी फिर डगमगाई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। भारत ने पहले दिन लंच तक तीन विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए थे।
रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को दिया गया मौका, मात्र 20 रन बनाकर आउट हुए गिल, भारत की पारी फिर डगमगाई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एक बड़ा बदलाव किया है। टीम में कप्तान रोहित शर्मा शामिल नहीं हैं, और उनकी जगह टीम की कमान जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई है। रोहित शर्मा को इस मैच से आराम दिया गया है।

वहीं रोहित शर्मा की जगह टीम में शुभमन गिल को मौका दिया गया है। भारत ने एक और बदलाव करते हुए आकाशदीप को टीम से बाहर रखा है और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को खेलने का मौका दिया गया है।

शुभमन गिल 20 रन बनाकर आउट हुए

पांचवें टेस्ट के पहले दिन, लंच तक भारत का स्कोर 57 रन पर तीन विकेट था। विराट कोहली 12 रन बनाकर नाबाद थे। यशस्वी जायसवाल ने 10 रन पर अपना विकेट गंवा दिया, जबकि केएल राहुल केवल 4 रन बनाकर पवेलियन की ओर लौट गए। रोहित शर्मा की जगह टीम में आए शुभमन गिल 20 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन को एक-एक सफलता मिली। भारतीय पारी एक बार फिर डगमगाती हुई नजर आई। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन दोनों बड़ी साझेदारी करने में असफल रहे।

इस ग्राउंड पर 47 सालों में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है भारत

जानकारी के अनुसार, आकाशदीप चोटिल होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा ने खुद को आराम देने का फैसला किया है। बता दें कि भारत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पिछले 47 सालों में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। भारत को इस मैदान पर आखिरी जीत 1978 में मिली थी। 2012 में भारत को सिडनी में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2012 के बाद खेले गए मुकाबलों में भारत ने यहां तीन टेस्ट ड्रॉ किए हैं। यह मैच भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि अब देखना होगा कि जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews