Siraj On Top : तूफानी गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ICC रैंकिंग में लगाई 8 स्थान की छलांग, पहले स्थान पर पहुंचे

Siraj On Top : तूफानी गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ICC रैंकिंग में लगाई 8 स्थान की छलांग, पहले स्थान पर पहुंचे

Siraj On Top : एशिया कप के फ़ाइनल में 21 रन देकर 6 विकेट झटके वाले भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ICC बोलिंग रैंकग में पहले स्थान पर फिल कब्ज़ा कर लिया है, ICC ने आज ताजा रैंकिंग एनाउंस की, सिराज 694 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं उन्होंने 8 स्थानों की छलांग लगाई है।

ICC ODI Bowling Ranking में मोहम्मद सिराज टॉप पर 

कोलंबो में खेले गए एशिया कप फ़ाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 50 रन पर आउट करने वाले मोहम्मद सिराज नामक तूफान को उनकी बेहेतरीन गेंदबाजी ने आईसीसी पुरुष वनडे बॉलिंग रैंकिंग के चार्ट में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। 6/21 के एशिया कप विजेता स्पेल ने उन्हें नंबर 1 स्थान पर लौटा दिया है, इससे पहले सिराज मार्च 2023 में टॉप रैंकिंग पर थे जिसे उनसे जोश हेज़लवुड ने छीन लिया था।

टॉप स्थान बनाने में एशिया कप फ़ाइनल का स्पेल 6 /21 बना मददगार 

ICC के मुताबिक सिराज ने एशिया कप टूर्नामेंट में 12.2 की औसत से 10 विकेट लिए। इसकी मदद से सिराज को नई रैंकिंग अपडेट में आठ स्थान की छलांग लगाने और हेज़लवुड, ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान और मिशेल स्टार्क से आगे निकलने में मदद मिली। BCCI ने मोहम्मद सिराज को वापस रैंकिंग में पहले स्थान पर आने के लिए बधाई दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews