
India won Squash World Cup
भारत ने साल 2025 खत्म होने से पहले खेल जगत में स्क्वैश वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है, भारतीय स्क्वैश टीम ने स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया, यह पहली बार है जब किसी एशियाई देश ने स्क्वैश वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को इस जीत के लिए बधाई दी है।
इस जीत की खास बात यह रही कि भारत पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा, मिक्स्ड-टीम फॉर्मेट में खेला गया यह टूर्नामेंट भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और मजबूत इरादों का शानदार उदाहरण बना, बता दें इससे पहले भारतीय टीम कभी भी स्क्वैश वर्ल्ड कप के फाइनल तक भी नहीं पहुँच सकी है, दो साल पहले 2023 में भारत को सेमीफाइनल में ही हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार टीम पूरी तैयारी और नए इरादों के साथ उतरी हुए उसने ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरे एशिया के लिए इतिहास रच दिया।
हांगकांग को हराकर जीता ख़िताब
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने हांगकांग को 3-0 से करारी शिकस्त दी।2028 लॉस एंजिल्स में इस खेल का ओलंपिक में भी डेब्यू होने जा रहा है। भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त भारत ने एक भी मुकाबला गंवाए बिना खिताब अपने नाम किया। ग्रुप स्टेज में भारत ने स्विट्जरलैंड और ब्राजील को 4-0 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका और सेमीफाइनल में दो बार की चैंपियन मिस्र को 3-0 से एकतरफा शिकस्त दी ।
इस तरह बनाई पकड़, जीते मुकाबले
फाइनल में रविवार को अनुभवी जोशना चिनप्पा ने दुनिया की नंबर 37 खिलाड़ी ली का यी को 3-1 से हराकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। चिनप्पा ने यह मैच 7-3, 2-7, 7-5, 7-1 से जीता। इसके बाद अभय सिंह ने दुनिया के 42वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स लाउ को 3-0 से हराया। उन्होंने यह मैच 7-1, 7-4, 7-4 से जीता। अंत में 17 साल की अनाहत सिंह ने दुनिया की नंबर 31 खिलाड़ी टोमैटो हो को 3-0 से हराकर भारत के लिए खिताब पक्का किया। इस मैच में उन्हें 7-2, 7-2, 7-5 से जीत मिली। तीन मुकाबलों में सीधी जीत के बाद भारत के राष्ट्रीय पुरुष एकल चैंपियन वेलावन सेंथिलकुमार को फाइनल में हेनरी लियुंग के खिलाफ खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी।
पीएम मोदी ने दी खिलाड़ियों को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा- एसडीएटी स्क्वैश विश्व कप 2025 में इतिहास रचते हुए अपना पहला विश्व कप खिताब जीतने के लिए भारतीय स्क्वैश टीम को हार्दिक बधाई,जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलवन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह ने अद्भुत समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है, उनकी इस सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह जीत युवाओं के बीच स्क्वैश की लोकप्रियता को भी बढ़ाएगी।
देशवासियों को आप पर गर्व है: डॉ मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी विश्व विजेता टीम को बधाई दी है उन्होंने X पर लिखा – SDAT Squash World Cup 2025 में पहली बार विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय स्क्वैश टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, आपके अद्वितीय कौशल, अथक परिश्रम और अटूट संकल्प ने देश का नाम विश्व पटल पर गौरव से ऊँचा किया है।सभी देशवासियों को आप पर गर्व है।
Congratulations to the Indian Squash Team for creating history and winning their first-ever World Cup title at SDAT Squash World Cup 2025!
Joshna Chinnappa, Abhay Singh, Velavan Senthil Kumar and Anahat Singh have displayed tremendous dedication and determination. Their success… pic.twitter.com/hJNF3mPSXt
— Narendra Modi (@narendramodi) December 15, 2025
SDAT Squash World Cup 2025 में पहली बार विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय स्क्वैश टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
आपके अद्वितीय कौशल, अथक परिश्रम और अटूट संकल्प ने देश का नाम विश्व पटल पर गौरव से ऊँचा किया है।
सभी देशवासियों को आप पर गर्व है।#SquashWorldCup2025 pic.twitter.com/2BOw4GZXob
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 15, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

