सुनील छेत्री ने वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, इस तारीख को मैदान में उतरेंगे

भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने पिछले साल फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर्स में कुवैत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में संन्यास लेने का ऐलान किया था। हालांकि, अब उन्होंने अपना रिटायरमेंट वापस ले लिया है और जल्द ही फुटबॉल के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं।
सुनील छेत्री ने वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, इस तारीख को मैदान में उतरेंगे

भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए यह शानदार खबर है। दरअसल, पिछले साल भारत के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने रिटायरमेंट की घोषणा की थी, लेकिन अब उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया है और एक बार फिर भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। सुनील छेत्री एएफसी एशियन कप 2027 क्वालीफायर्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इस बात की जानकारी भारतीय फुटबॉल टीम द्वारा दी गई है।

भारतीय फुटबॉल टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी साझा की गई कि सुनील छेत्री मार्च महीने में ही अपना अगला मैच खेलते हुए भारत के लिए मैदान में उतरेंगे। यह भारतीय फैंस के लिए बेहद खुशी की खबर है।

किस तारीख को खेलते हुए दिखाई देंगे?

एएफसी एशियन कप 2027 क्वालीफायर्स टूर्नामेंट में भारत का अगला मुकाबला 25 मार्च को बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच में सुनील छेत्री भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। यह एशियन कप क्वालीफायर्स का तीसरे राउंड का मुकाबला होगा। इस राउंड में भारत, बांग्लादेश, हांगकांग और सिंगापुर को ग्रुप सी में रखा गया है। 25 मार्च को भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी, और इस मुकाबले में सुनील छेत्री भी खेलते हुए दिखाई देंगे।

भारत का परचम विश्व में लहराया

फुटबॉल में सुनील छेत्री के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। इंटरनेशनल लेवल पर उन्होंने भारत का परचम लहराया है और वह भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 94 गोल किए हैं। विश्व में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में सुनील छेत्री चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में उनसे पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और अली दाई का नाम शामिल है। यही वजह है कि वह न केवल भारत में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी बेहद पसंद किए जाते हैं। पहले उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की थी, लेकिन अब उन्होंने अपनी वापसी की तारीख तय कर दी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews