विराट कोहली पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, भारत की हार का कारण बन सकती थी यह गलती!

भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर, विराट कोहली की एक छोटी सी गलती पर बुरी तरह गुस्सा होते हुए दिखाई दिए। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली की इस छोटी सी गलती की बदौलत भारतीय टीम यह मैच हार सकती थी और विराट कोहली शतक बनाने से चूक सकते थे।
विराट कोहली पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, भारत की हार का कारण बन सकती थी यह गलती!

विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई, लेकिन इस मैच के बाद एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। दरअसल, भारतीय पूर्व क्रिकेटर और लीजेंड सुनील गावस्कर विराट कोहली पर बेहद गुस्सा दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली की एक छोटी सी गलती की वजह से भारतीय टीम मैच हार सकती थी, लेकिन इस गलती को पाकिस्तान टीम ने नजरअंदाज कर दिया, जिसका फायदा भारतीय टीम को मिला।

दरअसल, विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतक तो दूर, बल्कि अर्धशतक भी नहीं बना पाते, अगर पाकिस्तान के खिलाड़ी मैच पर पूरी तरह ध्यान देते और विराट कोहली की इस गलती को पकड़कर अंपायर से अपील करते तो उन्हें आउट दिया जा सकता था।

जानिए क्या किया था विराट कोहली ने

जब पाकिस्तानी टीम फील्डिंग कर रही थी, उस दौरान एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने थ्रो किया था। इस दौरान, विराट कोहली ने जानबूझकर गेंद को पकड़ने की कोशिश की। ऐसे में, अगर पाकिस्तान अपील करता, तो संभव था कि विराट कोहली को आउट दिया जा सकता था। इसी गलती को लेकर भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी विराट कोहली को फटकार लगाई है। सुनील गावस्कर का कहना है कि विराट को ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए थी, अपील होने पर उन्हें आउट दिया जा सकता था। हालांकि, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है नियम?

बता दें कि क्रिकेट में “ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड” का एक नियम होता है। अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर फील्डिंग को डिस्टर्ब करता है या गेंद को रोकने की कोशिश करता है, तो ऐसी स्थिति में विपक्षी टीम अपील कर सकती है, और खिलाड़ी को आउट दिया जा सकता है। ऐसा ही कुछ विराट कोहली के साथ भी हो सकता था, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इस विषय पर ध्यान नहीं दिया और उनकी इस हरकत पर कोई भी अपील नहीं की। इसी वजह से विराट कोहली ने शानदार पारी खेली और भारत को जीत दिलाई। बता दें कि विराट कोहली ने अपना 51वां वनडे शतक और 82वां इंटरनेशनल क्रिकेट शतक लगाया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews