गावस्कर ने जमकर की विराट-रोहित शर्मा की तारीफ, कहा- दोनों को खेलना चाहिए T20 वर्ल्ड कप, जानें वजह

Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar Statement: टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का शेड्यूल जारी हो चुका है। 5 जून को भारतीय टीम का पहला मैच आयरलैंड के साथ होगा। टीम के गठन की तैयारियां जल्द ही शुरू होने वाली है। न्यूज एजेंसी के रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में खलने की इच्छा रखते हैं। टीम के गठन से पहले पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का बयान सामने आया है।

रोहित और विराट को बताया शानदार फील्डर 

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान विराट और रोहित शर्मा को टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करने का समर्थन किया है। उन्होनें दोनों खिलाड़ियों के फील्डिंग की खूब तारीख की है। उन्होनें कहा, “विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही बेहतरीन फील्डर हैं और फील्ड में काफी मदद भी करते हैं।” पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “हमे नहीं पता रोहित कप्तान होंगे या नहीं लेकिन मैदान में वह बेहतरीन योगदान देंगे”

विराट को लेकर गावस्कर ने क्या कहा?

कोहली की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा, “वह पिछले 1.5 सालों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उन्होनें 750 रन बनाए। इसलिए उनके बल्लेबाजी पर कोई शक नहीं है।”

टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत के 4 मैच

टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून को होगी। पहला मुकाबला यूएसए और कनाडा के बीच होगा। इस बार कुल 55 मैच खेले जाएंगे। भारत के 4 मैच होंगे। 9 जून को भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। 12 जून को टीम इंडिया का मुकाबला यूएसए से होगा। वहीं 15 जून को टीम इंडिया कनाडा के साथ मैच खेलेगी। 26 और 27 जून को सेमीफाइनल का आयोजन होगा। फाइनल मैच 29 जून को होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews