IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL से पहले कप्तान का किया ऐलान, पैट कमिंस को सौंपी टीम की कमान

Pat Cummins

Sunrisers Hyderabad Captain: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। हालांकि, लोकसभा चुनाव की वजह से अभी लीग के फर्स्ट हाफ का ही ऐलान किया गया है, जिसमें 7 अप्रैल तक के ही मैचों को शामिल किया गया है। वहीं बाकी के मैचों का ऐलान लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद किया जाएगा। इसी बीच IPL 2024 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम के नए कप्तान का ऐलान कर दिया है।

इस खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान  

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2024 के शुरू होने के पहले ही नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर साझा करते हुए दी है। इस दौरान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को टीम की कमान सौंपी है।

पैट कमिंस को इतने करोड़ में खरीदा टीम ने

IPL 2024 के ऑक्शन के समय सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को अच्छी खासी रकम में खरीदा है। इस दौरान टीम ने कमिंस को टीम में शामिल करने के लिए 20.50 करोड़ चुकाए हैं। गौरतलब है कि पैट कमिंस अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं मिडिल ऑर्डर के बाद निचले क्रम में शानदार बल्लेबाजी करते हैं।

ये रहा IPL करियर

पैट कमिंस ने साल 2014 में पहला IPL 2024 मैच खेला था। इस दौरान कमिंस ने IPL के 42 मैचों में 45 विकेट चटकाए हैं। साथ ही 379 रन भी बनाए हैं। पैट कमिंस IPL की अन्य टीमों दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेल चुके हैं।

पिछले सीजन में एडन मार्कराम को मिली थी जिम्मेदारी

IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की जिम्मेदारी साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एडन मार्कराम को मिली थी। हालांकि यह सीजन सनराइजर्स के लिए काफी अच्छा नहीं रहा। जिसकी वजह से टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रही थी। इस सीजन में टीम ने 14 मुकाबले में से महज 4 मैच में जीत हासिल की थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews