ICC Awards: सूर्या बने T20I Cricketer of the Year, कप्तान रोहित शर्मा समेत इन खिलाड़ियों को भी मिला खिताब

इस अवार्ड का ऐलान खिलाड़ियों की फोटो पोस्ट करते हुए ICC ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए की, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव समेत इन खिलाड़ियों को अवार्ड मिला है।
ICC

ICC Awards: ICC T20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट के आगाज में महज दो दिन बचे हुए हैं। इसके लिए भारतीय टीम मेजबान देश यूएस पहुँच गई है। वहीं, T20 विश्व कप के पहले ICC ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के लिए टीम ऑफ द ईयर अवार्ड 2023 का ऐलान किया है, जिसके अलग-अलग फॉर्मेट में 7 भारतीय खिलाड़ियों को खिताब से नवाजा गया है। इस अवार्ड का ऐलान खिलाड़ियों की फोटो पोस्ट करते हुए ICC ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए की। आइए जानते हैं विस्तार से…

सूर्या को चुना गया T20I  क्रिकेटर ऑफ द ईयर, 2023

ICC ने T20I के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को T20I  क्रिकेट ऑफ द ईयर, 2023 अवार्ड से नवाजा गया है। इसके साथ ही सूर्या को T20I  टीम ऑफ द ईयर खिताब भी दिया गया है। आपको बता दें सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरे साल T20I  क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है।

कप्तान रोहित शर्मा के साथ इन खिलाड़ियों को मिला ये कैप

ICC ने वनडे टीम ऑफ द ईयर कैप, 2023 के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ अन्य खिलाड़ियों को सौंपी है, इसमें सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव शामिल हैं।

रविंद्र जड़ेजा को मिला ये अवार्ड

भारतीय स्पिनर रविंद्र जड़ेजा को ICC ने टेस्ट टीम ऑफ द ईयर कैप, 2023 को देकर सम्मानित किया है। जड़ेजा को यह कैप भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने पहनाई।

अर्शदीप को भी मिला खिताब

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी ICC ने खिताब से नवाजा है। उन्हें ICC T20I टीम ऑफ द ईयर, 2023 के अवार्ड से नवाजा गया है। आपको बता दें अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन साल 2023 में शानदार रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews