T-20 World Cup 2024 : बारबाडोस के मैदान में लहराया भारत का तिरंगा, जीत के बाद भावुक हुए भारतीय खिलाडी, किसी ने जमकर किया डांस, हार्दिक को रोहित ने लगाया गले, यहां देखें ऐतिहासिक मोमेंट्स

T-20 World Cup 2024 : बारबाडोस के मैदान में लहराया भारत का तिरंगा, जीत के बाद भावुक हुए भारतीय खिलाडी, किसी ने जमकर किया डांस, हार्दिक को रोहित ने लगाया गले, यहां देखें ऐतिहासिक मोमेंट्स

T-20 World Cup 2024 : टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिसने बारबाडोस से लेकर भारत तक जश्न की लहर दौड़ा दी। यह जीत भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ती है। वहीं इस मौके पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाए और जीत के बाद के दृश्य भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए।

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत:

वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मैच के दौरान कई यादगार पल बने, जो भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण थे। 2011 के बाद यह पहला मौका था जब भारत ने एक और वर्ल्ड कप जीता। चलिए आइए देखते हैं खास मोमेंट्स।

रोहित का ऐतिहासिक क्षण:

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत से पहले ही बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि ‘रोहित की कप्तानी में हम बारबाडोस में भारत का झंडा गाड़ेंगे। भारतीय कप्तान ने मैच जीतने के बाद इस वादे को सच कर दिखाया। इस खास मौके पर जय शाह भी मौजूद थे।

विराट-रोहित का भावुक मिलन:

दरअसल वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। फाइनल जीतने के बाद दोनों खिलाड़ी एक मिनट तक गले मिले और उनकी आंखों में आंसू भी दिखाई दिए। दरअसल लंबे समय तक टी-20 इंटरनेशनल में खेलने के बाद दोनों ने इसे अलविदा कह दिया। यह पल भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक भावुक और महत्वपूर्ण क्षण था।

रोहित का हार्दिक को गले लगाकर बधाई देना :

इसके साथ ही इस महत्वपूर्ण मौकों पर 3 विकेट लेकर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ने वाले हार्दिक पंड्या भी बेहद भावुक दिखाई दिए इसके ससथ ही कप्तान रोहित से गले मिले। रोहित ने उन्हें सीने से लगाकर चूमा। जिसके चलते हार्दिक की आंखों में आंसू आ गए। वहीं यह दृश्य दर्शाता है कि कैसे टीम एकजुट होकर जीत के लिए लड़ती है और एक-दूसरे का समर्थन करती है।

अर्शदीप और विराट का भांगड़ा:

दरअसल मैच के बाद पूरी टीम ने जमकर नाच-गाना किया। इसमें सबसे खास रहा विराट कोहली और अर्शदीप का भांगड़ा। यह जश्न भारतीय टीम की खुशी और उत्साह को दर्शाता है, जो इस ऐतिहासिक जीत के बाद हर खिलाड़ी के चेहरे पर झलक रहा था।

रोहित शर्मा के खुशी के कदम:

वर्ल्ड कप ट्रॉफी के दौरान जय शाह भी मंच पर मौजूद थे। टीम इंडिया खुशी से भरपूर थी और कप्तान रोहित शर्मा का इंतजार किया जा रहा था। वहीं रोहित खुशी से छोटे-छोटे कदम बढ़ाते हुए मंच पर आए और ट्रॉफी लेकर जश्न मनाया। इस दृश्य ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को गर्व और खुशी से भर दिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews