T20 WC IND vs NZ : आज न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत टीम के लिये ‘करो या मरो’ का मुकाबला

T20 WC IND vs NZ : आज न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत टीम के लिये ‘करो या मरो’ का मुकाबला

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड से साथ खेले जाने वाला आज (रविवार) का मैच भारतीय टीम के लिये ‘करो या मरो’ का होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में आज टूर्नामेंट का 28वां मैच खेला जाना है। दोनों ही टीमें पाकिस्तान के खिलाफ अपना-अपना पहला मैच हार चुकी हैं। ऐसे में आज के मैच में जीत निर्णायक साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup : टीम से बाहर होने वाले थे हार्दिक पांड्या, धोनी ने ऐसे बचाया

अब तक भारत-न्यूजीलैंड के बीच 16 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत को 6, जबकि न्यूजीलैंड को 8 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। भारतीय टीम 2003 के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ आज का मैच भारतीय क्रिकेट टीम के लिये आसान नहीं होगा। इस टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की राह आसान करने के लिए टीम इंडिया को आज का मैच हर हाल में जीतना होगा। बहरहाल दोनों ही टीमें इस साल पाकिस्तान के खिलाफ मैच हार चुकी हैं ऐसे में आज के मैच में जीत और हार का सिलसिला देखना दिलचस्प होगा।

टी20 विश्‍व कप 2021 का भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच आज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से पहले टॉस 7 बजे किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews