T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी ने रचा इतिहास, टी20 विश्व कप में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान भले ही फाइनल तक ना पहुंच पाई हो लेकिन टीम के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस बार श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को पीछे छोड़ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी ने रचा इतिहास, टी20 विश्व कप में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका के साथ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अफगानिस्तान टीम के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने इस मैच में अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। फारूकी ने श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा को पीछे छोड़ते हुए अब तक के टी20 विश्व कप में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया है।

टी20 वर्ल्ड कप में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अफगानिस्तान टीम के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने टी20 विश्व कप में अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल अब तक टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के नाम दर्ज था। हसरंगा ने 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में 16 विकेट लिए थे। वहीं साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में 15 विकेट अपने नाम किए थे। जिसे अफगानिस्तान के फारूकी ने 17 विकेट के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

अब तक के टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी का नाम है जिन्होंने इस साल 2024 में 17 विकेट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का नाम है जिन्होंने साल 2021 में 16 विकेट लिया था। वहीं श्रीलंका के अजंता मेंडिस 15 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर एक बार फिर श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का नाम है जिन्होंने साल 2022 में 15 विकेट लिए थे। जबकि पांचवे नंबर पर भारत के अर्शदीप सिंह का नाम है जिन्होंने इसी साल 2024 में 15 विकेट लिए है।

अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान 11.5 ओवर में सिर्फ 56 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके जवाब में अफ्रीका की टीम ने 8.5 ओवर में ही मुकाबला जीत गई। इसी के साथ अफगानिस्तान की टीम का टी20 वर्ल्ड कप से सफर खत्म हुआ।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews