T20 World Cup 2024 : भारत और अमेरिका से हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का फूटा ग़ुस्सा, कहा – “बस बहुत हो गया, नई पाकिस्तान टीम बनाओ”, पढ़ें यह खबर

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम नाराज दिखाई दे रहे हैं। दरअसल बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को भारत और अमेरिका जैसी टीमों से हार का सामना करना पड़ा है।
T20 World Cup 2024 : भारत और अमेरिका से हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का फूटा ग़ुस्सा, कहा – “बस बहुत हो गया, नई पाकिस्तान टीम बनाओ”, पढ़ें यह खबर

T20 World Cup 2024 : अमेरिका में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। दरअसल बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को भारत और अमेरिका जैसी टीमों से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इन हार से पाकिस्तान टीम के समर्थक ही नहीं कई पूर्व क्रिकेटर भी नाराज दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज पेस बॉलर वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस खराब प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बातचीत में जाहिर किया गुस्सा:

दरअसल वसीम अकरम ने अपना गुस्सा उस समय निकाला जब वे वर्ल्ड कप के ब्रॉडकास्टर के प्रोग्राम में पूर्व भारतीय ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बातचीत कर रहे थे। जानकारी के अनुसार इस दौरान उन्होंने कहा कि, “मैं उनमें किलर इंस्टिंक्ट नहीं ला सकता। यह अंदर से खुद आना चाहिए। बहुत हो गया, बहुत बैक कर लिया। अब ये वायरल हो जाए, मुझे परवाह नहीं है।”

टीम के अंदरूनी विवादों पर अकरम की नाराजगी:

जानकारी के अनुसार वसीम अकरम ने पाकिस्तानी टीम के अंदरूनी विवादों को लेकर भी कई बड़ी बातें कही इस विषय पर उन्होंने खिलाड़ियों की जमकर आलोचना भी की और कहा कि वे अब टीम से अपना समर्थन वापस ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान टीम एक तरीके से हाथ से निकल रही है। किसी न किसी को तो इस इस क्रिकेट टीम के बारे में सच कहना ही होगा। टीम में जब किसी का मूड ऑफ होता है, तो वो उससे बात नहीं कर रहा, ये उससे बात नहीं कर रहा। अरे छोड़ो यार, ये क्या चल रहा है? पूरे मुल्क के जज्बात का तुमने सत्यानाश मार के रख दिया है।”

नई टीम उतारने की अपील:

दरअसल वसीम अकरम ने यह सब पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को हो रही निराशा को देखते हुए कहा इस दौरान उन्होंने यह भी कह डाला कि पाकिस्तान को एक नई क्रिकेट टीम उतारना चाहिए। उन्होंने कहा, “बस बहुत हो गया। नए लड़के लाओ, नई पाकिस्तान टीम बनाओ। घर में और यहां (अमेरिका में) पूरी पाकिस्तानी जनता निराश है। वे खुशी मना रहे थे कि हम लंबे समय बाद ऐसी बड़ी टीम के खिलाफ (भारत के खिलाफ) जीत रहे हैं, लेकिन उन्होंने (पाकिस्तानी टीम) ने कहा कि ना, हम जीतना नहीं चाहते, चाहे कुछ भी हो जाए।”

जानकारी के मुताबिक अकरम ने खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे खुद को शीशे में देखें और खुद से पूछें कि वे अब खेलना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को सुझाव दिया कि एक नई टीम उतारे और नए बच्चों को मौका दे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews