T20 World Cup 2024 : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हराकर बरकरार रखी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद, यहां पढ़ें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

T20 World Cup 2024 : शनिवार को खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 के छठे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से शिकस्त दी।
T20 World Cup 2024 : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हराकर बरकरार रखी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद, यहां पढ़ें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

T20 World Cup 2024 : वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 के छठे मुकाबले में अमेरिका को 9 विकेट से शिकस्त दी। वहीं इस जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है। दरअसल शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और अमेरिकी टीम को 19.5 ओवर में 128 रन पर ऑल आउट कर दिया। जिसके बाद इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने मात्र 10.5 ओवर में एक विकेट खोकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

दरअसल वेस्टइंडीज की इस जीत में गेंदबाजों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अमेरिका ने मैच की शुरुआत अच्छी की, लेकिन पावरप्ले के बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने उनकी पारी को बैकफुट पर धकेल दिया। जानकारी के मुताबिक वेस्टइंडीज के गेंदबाजों में रोस्टन चेज का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा। चेज ने 19 रन देकर 3 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के लिए भी चुना गया।

अमेरिकी पारी की के टॉप स्कोरर:

एंड्रियस गॉस: 29 रन
नीतीश कुमार: 20 रन
मिलिंद कुमार: 19 रन
अली खान: 14 रन

जबकि वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी में आंद्रे रसेल और रोस्टन चेज ने 3-3 विकेट लिए। अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट चटकाए, जबकि गुडाकेश मोती को 1 विकेट मिला। मिलिंद कुमार रन आउट हो गए।

आसानी से किया लक्ष्य का पीछा:

दरअसल वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में शाई होप ने 39 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए, जो उनका चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है। इसे साथ ही निकोलस पूरन ने नाबाद 27 रन बनाए, जबकि जॉनसन चार्ल्स 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं अमेरिका की ओर से एकमात्र विकेट हरमीत सिंह ने लिया।

वेस्टइंडीज की पारी के टॉप स्कोरर :

शाई होप: 82* रन (39 गेंदें, 10 चौके, 4 छक्के)
निकोलस पूरन: 27* रन (18 गेंदें, 2 चौके, 2 छक्के)
जॉनसन चार्ल्स: 15 रन (11 गेंदें, 2 चौके, 1 छक्का)

इस शानदार जीत के बाद वेस्टइंडीज सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है। इस टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन अब तक संतोषजनक रहा है और हालांकि उनकी नजरे इंग्लैंड के मैचों पर भी बनी हुई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews