T20 World Cup 2024 : Super-8 के लिए तैयार भारतीय टीम, जानिए 5 दिनों के अंदर 3 मैच खेलने को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा, पढ़ें यह खबर

T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लीग मैच के बाद अब भारतीय टीम ने सुपर-8 चरण के मुकाबलों के लिए अपनी कमर कस ली है। आज इस खबर में हम आपको भारतीय टीम की तैयारी को लेकर जानकारी देने वाले हैं।
T20 World Cup 2024 : Super-8 के लिए तैयार भारतीय टीम, जानिए 5 दिनों के अंदर 3 मैच खेलने को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा, पढ़ें यह खबर

T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 चरण के मुकाबले जल्द ही शुरू हो जाएंगे। इसी कड़ी में आज इस खबर में हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के व्यस्त शेड्यूल और रोहित शर्मा की तैयारियों पर जानकारी देने वाले हैं। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सुपर-8 में टीम की योजनाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया।

टीम इंडिया के हौसले बुलंद:

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन कर सुपर-8 में जगह बनाई है। वहीं टीम ने अपने बेहतरीन खेल से सभी को प्रभावित किया है और अब वे सुपर-8 में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दरअसल रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम इस बार किसी भी प्रकार की चूक नहीं करना चाहती है और हर मैच को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।

रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया:

वहीं BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रोहित शर्मा ने टीम के उत्साह और तैयारियों पर चर्चा की। दरअसल उन्होंने कहा कि, “टीम में कुछ खास करने को लेकर काफी उत्साह है। दूसरे चरण की शुरुआत करने के लिए यह एक अच्छा तरीका है।” उन्होंने यह भी बताया कि टीम अपने स्किल सेशन को गंभीरता से लेती है और हर सत्र से कुछ न कुछ हासिल करती है। रोहित ने कहा, “हम अपने प्रैक्टिस सेशन में काफी मेहनत कर रहे हैं और हर खिलाड़ी अपनी भूमिका को समझ रहा है।”

सुपर-8 में भारत का शेड्यूल:

जानकारी दे दें कि भारतीय टीम सुपर-8 में पांच दिनों के भीतर तीन मैच खेलेगी, जिससे टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहेगा। रोहित शर्मा ने कहा, “पहला मैच खेलने के बाद हमें 3-4 दिनों के भीतर अगले दो मैच खेलने हैं। यह थोड़ा व्यस्त होने वाला है, लेकिन हमें इसकी आदत है। हम बहुत यात्रा करते हैं और बहुत खेलते हैं, इसलिए यह कोई बहाना नहीं होना चाहिए।”

कैरेबियाई परिस्थितियाँ:

दरअसल कैरेबियाई परिस्थितियों के बारे में रोहित शर्मा का कहना है कि, “हमने यहाँ बहुत सारे मैच खेले हैं और हर कोई जानता है कि उन्हें क्या करना है ताकि परिणाम हमारे पक्ष में आए। हम अगले राउंड के लिए बेहद उत्सुक और उत्साहित हैं।” कैरेबियाई पिचों पर खेलने का अनुभव भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यहाँ की परिस्थितियाँ अलग होती हैं, और टीम ने पिछले कुछ समय में इन पिचों पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

सुपर-8 चरण में भारतीय टीम का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

20 जून: भारत बनाम अफगानिस्तान, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
22 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगा
24 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूसिया

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews