T20 World Cup 2024 : साउथ अफ्रीका ने नेपाल को 1 रन से हराया, रोमांचक मैच में SA के गेंदबाजों ने किया कमाल

T20 World Cup 2024 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 31वें मैच में साउथ अफ्रीका ने नेपाल को एक रोमांचक मैच में 1 रन से हरा दिया। जानिए इस मैच खास पल इस खबर में।
T20 World Cup 2024 : साउथ अफ्रीका ने नेपाल को 1 रन से हराया, रोमांचक मैच में SA के गेंदबाजों ने किया कमाल

T20 World Cup 2024 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 31वां मुकाबला सेंट विंसेंट के अर्नोस वेल ग्राउंड में साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने मात्र 1 रन से नेपाल को हराकर एक अप्रत्याशित जीत दर्ज की। वहीं इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में अपनी चौथी जीत दर्ज की और ग्रुप डी में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। जानकारी दे दें कि साउथ अफ्रीका पहले ही सुपर 8 में क्वालीफाई कर चुकी है।

साउथ अफ्रीका की पारी:

दरअसल साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए थे। जानकारी के मुताबिक उनकी शुरुआत काफी धीमी रही और टीम थोड़े थोड़े अंतराल पर विकेट गंवाती रही। हालांकि पिच के अनुसार यह स्कोर अच्छा माना जा रहा था।

साउथ अफ्रीका की पारी इस प्रकार रही :

-रीज़ा हेंड्रिक्स ने 43 रन बनाकर टीम को एक स्थिर शुरुआत दी। उनके 49 गेंदों की पारी में 5 चौके और 1 छक्के शामिल थे।
-क्विंटन डी कॉक ने केवल 10 रन बनाए और जल्दी आउट हो गए।
-एडन मार्करम ने 14 रन का योगदान दिया जबकि हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर भी सस्ते में आउट हो गए।
-ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 27 रन बनाए और टीम को 115 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
-नेपाल की ओर से कुशाल भुरटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। दिपेंद्र सिंह ने 3 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की पारी को नियंत्रित रखा।

साउथ अफ्रीका द्वारा दिए गए 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। दरअसल नेपाल ने इस टारगेट को लगभग पूरा कर लिया था। देखिए नेपाल की पारी के खास प्लेयर…

–कुशाल भुरटेल ने 13 रन बनाए और जल्दी आउट हो गए।
-आसिफ शेख ने 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
-अनिल साह ने 27 रन का योगदान दिया।
-सोमपाल कमी नाबाद 8 रन बनाए।
-नेपाल को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा।

दरअसल नेपाल की पारी का आखिरी ओवर बहुत ही रोमांचक रहा। जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी, लेकिन अंतिम गेंद पर बल्लेबाज रनआउट हो गया। इस तरह नेपाल 114 रन पर सिमट गई और मैच 1 रन से हार गई। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था, लेकिन साउथ अफ्रीका ने अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। नेपाल की टीम ने भी अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अंततः वे लक्ष्य से एक रन दूर रह गए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews