T20 World Cup 2024 : आज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और बांग्लादेश होंगे आमने-सामने, भारत जीत के साथ मजबूत करेगा सेमीफइनल में जगह, पढ़ें यह खबर

T20 World Cup 2024 : आज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 के मुकाबले में भारत और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
T20 World Cup 2024 : आज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और बांग्लादेश होंगे आमने-सामने, भारत जीत के साथ मजबूत करेगा सेमीफइनल में जगह, पढ़ें यह खबर

T20 World Cup 2024 : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 चरण के मुकाबले में आज भारत और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और वह इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वहीं, बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति है, क्योंकि उसे पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

जानें इस मैच की अहमियत:

दरअसल यह सुपर-8 का 7वां मुकाबला है। भारत ने अपना पहला सुपर-8 मैच जीत लिया है और अब वह इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। बांग्लादेश को अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और अब उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।

पिच और टॉस का महत्व:

वहीं एंटीगुआ की पिच पर तेज गेंदबाजों का दबदबा रहता है, लेकिन इस टूर्नामेंट में पेसर्स ने 8.45 की इकॉनमी रेट से इस पिच पर रन भी खर्च किए हैं। वहीं यहां पर चेज करने वाली टीमों को फायदा मिलता है जिसके चलते उन्हें यहां ज्यादा सफलता मिली है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। हालांकि, सुपर-8 में हुए दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली थी, जिससे पिच का दोहरा स्वभाव भी सामने आया है।

भारतीय टीम के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज टीम की बल्लेबाजी को मजबूत करते हैं। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 में आज भारत बनाम बांग्लादेश

तारीख: 21 जून
स्थान: सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ
समय: टॉस- 7:30 PM, मैच शुरू- 8:00 PM

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन:

भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सुर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जस्प्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश की टीम : नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन, जेकर अली, लिटन दास (विकेट कीपर), तौहीद ह्रदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews