T20 World Cup 2024 : आगामी T20 World Cup के लिए न्यूयॉर्क रवाना हुए विराट कोहली, एयरपोर्ट पर फैन को ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

T20 World Cup 2024 : भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल ब्रेक लेने के बाद, 30 मई को कोहली भी यूएसए के लिए निकल गए हैं। भारतीय समयानुसार 31 मई की शाम तक कोहली अमेरिका पहुंचेंगे।
T20 World Cup 2024 : आगामी T20 World Cup के लिए न्यूयॉर्क रवाना हुए विराट कोहली, एयरपोर्ट पर फैन को ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

T20 World Cup 2024 : आगामी T20 World Cup 2024 की चर्चा अब हर तरफ हो रही है। दरअसल कल से यह शुरू हो जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम भी अमेरिका पहुंच चुकी हैं। अभी तक विराट कोहली एकमात्र भारतीय क्रिकेटर थे जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए न्यूयॉर्क नहीं पहुंचे थे। दरअसल भारतीय टीम के सभी सदस्य न्यूयॉर्क पहले ही पहुंच चुके थे और T20 वर्ल्ड कप के लिए उन्होंने अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी। वहीं अब भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल ब्रेक लेने के बाद, 30 मई को कोहली भी यूएसए के लिए निकल गए हैं।

गौरतलब है कि भारतीय टीम दो अलग-अलग जत्थों में यूएसए पहुंची। जानकारी के मुताबिक पहले जत्थे में रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी 25 मई को पहुंचे थे, जबकि अन्य खिलाड़ी दो दिन बाद यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। अब विराट कोहली के शामिल होने के साथ ही टीम पूरी तरह से तैयार है।

बीसीसीआई से अतिरिक्त 5 दिनों का आराम मांगा:

दरअसल असल में 25 मई को ही विराट कोहली को पहले जत्थे के साथ न्यूयॉर्क पहुंचना था, लेकिन विराट ने बीसीसीआई से अतिरिक्त 5 दिनों का आराम मांगा था। जानकारी दे दें कि आईपीएल 2024 में विराट कोहली वाली टीम आरसीबी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

वहीं इस हार के बाद हालांकि विराट कोहली को पहले से ही 3 दिन का आराम मिला था, जो 25 मई तक पूरा हो गया था। लेकिन विराट ने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए बीसीसीआई से 5 और दिनों की छुट्टी ली। अब आखिरकार, वो पर्याप्त आराम करने के बाद यूएसए के लिए रवाना हो गए हैं।

रवानगी के समय, एयरपोर्ट पर एक फैन ने विराट का स्केच बनाया था, जिस पर उन्होंने ऑटोग्राफ देकर अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। अब वह टीम के बाकी सदस्यों के साथ जुड़कर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों में जुटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

दरअसल वर्ल्ड कप के मुख्य टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलेगी। हालांकि अब सवाल यह है कि क्या अब विराट कोहली इस वॉर्मअप मैच में हिस्सा लेंगे या नहीं। वहीं भारतीय समयानुसार 31 मई की शाम तक कोहली अमेरिका पहुंचेंगे, जिससे विराट कोहली को आराम के लिए बहुत कम समय मिलेगा। ऐसी स्थिति में संभावना है कि कोहली को इस वॉर्मअप मैच से आराम दिया जा सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वाड इस प्रकार है:

टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व प्लेयर्स में शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान शामिल है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews