इस मैदान पर खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच, भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी!

T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है। दरअसल यह भव्य टूर्नामेंट साल 2026 के फरवरी-मार्च के महीने में खेला जा सकता है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी डेट्स का ऐलान नहीं किया गया है।
इस मैदान पर खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच, भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी!

क्रिकेट वर्ल्ड कप का बेसब्री से लोगों को इंतजार रहता है। एशिया कप 2025 हाल ही में शुरू हुआ है, लेकिन फिर भी लोग क्रिकेट वर्ल्ड कप को मिस करते हैं। दरअसल T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर लोग अभी से उत्सुक हैं। वहीं अब इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है। रिपोर्ट की मानें तो 2026 का T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जा सकता है, हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है।

जानकारी दे दें कि T20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका द्वारा की जाएगी। संयुक्त रूप से दोनों देश इस बार टूर्नामेंट का आयोजन करेंगे। ईएसपीएन क्रिकेट इंफोर्म की एक रिपोर्ट की मानें तो तारीखों के साथ-साथ फाइनल के वेन्यू पर भी अब बड़ा खुलासा हो चुका है।

कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?

इस रिपोर्ट में T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से बताई जा रही है, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जा सकता है। जानकारी के अनुसार T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद या कोलंबो में आयोजित किया जा सकता है। अगर पाकिस्तान की टीम T20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में पहुंचती है, तो फिर फाइनल मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित किया जाएगा, नहीं तो अन्य टीमों का मुकाबला अहमदाबाद के मैदान पर आयोजित किया जा सकता है। T20 वर्ल्ड कप 2026 सभी न्यूट्रल वेन्यू पर ही एक तरह से आयोजित किया जाएगा।

कुल कितनी टीमें लेंगी हिस्सा?

बता दें कि इस भव्य टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। T20 वर्ल्ड कप 2024 में भी इसी तरह मुकाबले खेले गए थे। यह बेसिकली पांच-पांच टीमों के चार भागों में बंटेंगे। हालांकि अभी तक ऐसे टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट के शुरू होने से कई पहले फाइनल की तारीख और फाइनल के वेन्यू का ऐलान कर सकती है। बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराया था। अब तक T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। इस बार नीदरलैंड्स, इटली, आयरलैंड, कनाडा जैसी टीमें भी नजर आएंगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews