T20 विश्व कप 2026: ICC ने लॉन्च किया आधिकारिक एंथम, इस सिंगर ने दी अपनी आवाज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 का आधिकारिक गीत 'Feel The Thrill' जारी कर दिया है। इस गाने को मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है और अपनी आवाज दी है। टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी 2026 से होगा।
T20 विश्व कप 2026: ICC ने लॉन्च किया आधिकारिक एंथम, इस सिंगर ने दी अपनी आवाज

नई दिल्ली: क्रिकेट के महाकुंभ टी20 विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। टूर्नामेंट के आगाज से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को आधिकारिक एंथम लॉन्च कर दिया है। ‘Feel The Thrill’ नाम के इस गाने को मशहूर संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। यह टूर्नामेंट अगले साल 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।

क्या है इस एंथम में खास?

टी20 विश्व कप 2026 के इस आधिकारिक गीत को अनिरुद्ध रविचंदर ने न सिर्फ कंपोज किया है, बल्कि अपनी दमदार आवाज भी दी है। इस गाने का मकसद दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को खेल के रोमांच और जुनून से जोड़ना है। एंथम लॉन्च के साथ ही टूर्नामेंट को लेकर फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।

‘विश्व कप सिर्फ खेल नहीं, सांस्कृतिक उत्सव है’

एंथम लॉन्च के मौके पर ICC के सीईओ संजोग गुप्ता ने टूर्नामेंट को लेकर अपना नजरिया साझा किया। उन्होंने कहा कि आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट सिर्फ खेल आयोजन नहीं होते, बल्कि ये वैश्विक सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले लेते हैं।

“आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंट सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक सांस्कृतिक उत्सव होते हैं। टी20 विश्व कप बेहद प्रतिस्पर्धी और रोमांचक है, जहां हर पल खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए यादगार बन जाता है। यह आधिकारिक गीत उसी भावना को संगीत के जरिये दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश है।”- संजोग गुप्ता, CEO, ICC

अनिरुद्ध बोले- क्रिकेट एक भावना है

वहीं, इस गीत को बनाने वाले अनिरुद्ध रविचंदर ने क्रिकेट को एक भावना बताया। उन्होंने कहा कि यह गाना दुनियाभर के फैंस को मैदान की प्रतिद्वंद्विता से ऊपर उठकर एकजुट करने की एक कोशिश है।

“क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, एक भावना है। हर चीयर, हर सन्नाटा और हर दिल की धड़कन एक ही सुर में जुड़ जाती है। ‘Feel The Thrill’ के जरिये हमने दुनियाभर के फैंस को मैदान की प्रतिद्वंद्विता से ऊपर उठकर एकजुट करने की कोशिश की है।”- अनिरुद्ध रविचंदर, संगीतकार

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews