टी20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर छिड़े विवाद पर श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी, जानिए बांग्लादेश को लेकर क्या कहा?

T20 विश्व कप 2026 को लेकर विवाद देखने को मिला है। दरअसल बांग्लादेश ने इस भव्य टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया था इसके बाद अब सह-मेजबान श्रीलंका ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। श्रीलंका की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि वह इस प्रकार के किसी भी विवाद का हिस्सा नहीं बनेगा
टी20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर छिड़े विवाद पर श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी, जानिए बांग्लादेश को लेकर क्या कहा?

ICC और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2026 को लेकर बड़ा विवाद देखने को मिला है। दरअसल पहले आईपीएल से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफ़िज़ूर रहमान को बाहर कर दिया गया था। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से नाराजगी जताई गई थी। विवाद बढ़ने के बाद बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर बड़ा फैसला किया। दरअसल बांग्लादेश ने भारत में अपने मुकाबले खेलने से मना कर दिया। बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत से बाहर मैच खेलने की अपील की। हालांकि इसपर ICC ने कड़ा रुख अपनाया और साफ कर दिया कि भारत में किसी प्रकार की सुरक्षा की समस्या नहीं है।

लेकिन इसके बाद बांग्लादेश ने टी 20 वर्ल्डकप से बाहर होने का फैसला कर लिया। वहीं अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी यह बड़ा मुद्दा बन चुका है। इस पूरे मामले में जहां भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने-सामने नजर आ रहे हैं, वहीं सह-मेजबान श्रीलंका ने अब तक चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब अब श्रीलंका ने भी इस मामले में पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है।

जानिए श्रीलंका ने क्या कहा?

दरअसल इस मामले में काफी दिनों तक चुप रहने के बाद अब श्रीलंका की ओर से सचिव बंदुला डिसानायके ने कहा है कि ‘हम किसी भी तरह के राजनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं।’ दरअसल बंदुला डिसानायके ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश तीनों ही श्रीलंका के अच्छे दोस्त यानी मित्र देश हैं और श्रीलंका इस मामले में किसी एक पक्ष का साथ नहीं दे सकता है। दरअसल उनका कहना है कि सह-मेजबान होने के बावजूद भी इस मामले में श्रीलंका निष्पक्ष ही रहेगा।

टूर्नामेंट पर फोकस कर रहा श्रीलंका

वहीं इसके साथ ही श्रीलंका के खेल मंत्रालय की ओर से भी यह साफ कर दिया गया है कि इस समय श्रीलंका की पहली प्राथमिकता टी20 विश्व कप 2026 का सफल आयोजन करना है। दरअसल श्रीलंका बोर्ड इस समय भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर खास नजर रख रहा है। जानकारी दे दें कि टी 20 वर्ल्डकप 2026 में पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा, जिसमें भारत के खिलाफ मैच भी शामिल है।

पाकिस्तान का रुख कैसा है?

वहीं बांग्लादेश के बाहर होने के बाद से ही पाकिस्तान की ओर से लगातार इसपर पर नाराजगी जताई जा रही है। दरअसल इस मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से खुलकर बांग्लादेश का समर्थन किया जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से संकेत दिए गए हैं कि पाकिस्तान भी विश्व कप का बहिष्कार कर सकता है या भारत के खिलाफ होने वाला अपना मैच बॉयकॉट कर सकता है। ऐसे में अब यह मामला और भी ज्यादा गरमाता जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews