IND Vs PAK: कब और कहां होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला? सामने आई तारीख और जगह, देखें यहां

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। र्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। वहीं भारत और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी को टी20 विश्व कप में टकराएंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं।
T20 World Cup 2026 IND Vs PAK Match

T20 World Cup 2026 IND Vs PAK Match

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। पहला मैच 7 फरवरी 2026 को खेला जाएगा। फाइनल मैच 8 मार्च को होगा। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं भारत को विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को T20 World Cup 2026 का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। इसके साथ ही भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के मुकाबले की भी घोषणा हो गई है।

भारत-पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी को टी20 विश्व कप में टकराएंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं। एशिया कप फाइनल खेलने के बाद पहली बार अगले साल दोनों के बीच महामुकाबला होगा। जो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इन दोनों देशों के मैच पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी रहती है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा दर्शक भी इनका मैच देखने को आते हैं।

T20 World Cup 2026 का फाइनल 8 मार्च को

टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोलंबो या भारत में होगा। दोनों जगहों के नाम इसलिए सामने आए हैं क्योंकि अगर पाकिस्तान सुपर-8 से आगे बढ़ता है, तो वे अपना सेमीफाइनल और फाइनल कोलंबो में खेलेंगे। अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता है, तो अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 8 मार्च को फाइनल की मेजबानी करेगा। मुंबई में एक सेमीफाइनल खेला जाएगा। और अगर पाकिस्तान नॉकआउट के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाती है, तो कोलकाता में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।

T20 World Cup 2026 में भारत का शेड्यूल

भारत Vs अमेरिका, 7 फरवरी, मुंबई
भारत Vs नामीबिया, 12 फरवरी, दिल्ली
भारत Vs पाकिस्तान, 15 फरवरी, कोलंबो
भारत Vs नीदरलैंड्स, 18 फरवरी, अहमदाबाद

T20 World Cup 2026 के मैच कहां-कहां होंगे?

वर्ल्ड कप 2026 के मैच कुल सात शहरों के आठ स्टेडियमों में होंगे। अहमदाबाद, चेन्नई, नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, कोलंबो, कैंडी के स्टेडियम इन मैचों की मेजबानी करेंगे। कोलंबो के दो स्टेडियमों में मैच होंगे। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, चेन्नई का चेपॉक, नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, कैंडी का पल्लेकेले स्टेडियम, कोलंबो के आर प्रेमदासा और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews