T20 World Cup Hat Tricks : टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पैट कमिंस ने यह बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाडी, पढ़ें यह खबर

T20 World Cup Hat Tricks : टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पैट कमिंस ने पहली हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने यह उपलब्धि सुपर-8 के चौथे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की।
T20 World Cup Hat Tricks : टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पैट कमिंस ने यह बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाडी, पढ़ें यह खबर

T20 World Cup Hat Tricks : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से अद्भुत प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 की पहली हैट्रिक हासिल की है। दरअसल यह मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया, जहां कमिंस ने अपने गेंदबाजी कौशल से बांग्लादेशी बल्लेबाजों को पस्त कर दिया। वहीं इस हैट्रिक के साथ ही एक पर रिकॉर्ड पैट कमिंस की झोली में चला गया है।

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चौथा सुपर-8 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया। जिसमें बांग्लादेश की टीम ने शुरुआत में संतुलित बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा विकेट नहीं गंवाए, लेकिन उनकी रन गति धीमी रही। जैसे ही बांग्लादेश ने अपनी रन गति बढ़ाने का प्रयास किया, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने तेजी से विकेट चटकाने शुरू कर दिए। वहीं इस दौरान पैट कमिंस ने एक ऐतिहासिक हैट्रिक लेकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस प्रकार पैट कमिंस ने पूरी की अपनी हैट्रिक :

17.5 ओवर:

दरअसल पैट कमिंस ने 18वां ओवर फेंकने की शुरुआत की। जिसमें 17.5 ओवर में महमूदुल्लाह रियाद बल्लेबाजी कर रहे थे, जिन्होंने तब तक 3 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाए थे। वहीं कमिंस ने अपनी तेज गेंदबाजी से उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।

17.6 ओवर:

वहीं महमूदुल्लाह के आउट होने के बाद मेहदी हसन बैटिंग करने आए। बता दें कि 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर मेहदी हसन ने पैट कमिंस की गेंद का सामना किया और एडम जम्पा के हाथों में कैच थमा बैठे, जिससे वे बिना रन बनाए ही पहली गेंद पर पैट कमिंस के शिकार हो गए।

19.1 ओवर:

जिसके बाद पैट कमिंस ने 20वां ओवर फेंकने की शुरुआत की। इस ओवर की पहली बॉल उनके लिए हैट्रिक बॉल थी। दरअसल तौहीद हिरदॉय बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने तब तक 40 रन बना लिए थे। 19.1वें ओवर में पैट कमिंस ने तौहीद हिरदॉय को गेंद फेंकी और उन्होंने अपना कैच जोश हेजलवुड को थमा दिया, जिससे पैट कमिंस को हैट्रिक मिल गई।

दरअसल पैट कमिंस ने इस मैच में चार ओवर में 7.25 की इकॉनमी से 29 रन देकर तीन विकेट लिए। उनकी इस हैट्रिक ने मैच को ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में मोड़ दिया और बांग्लादेश की बल्लेबाजी क्रम को बुरी तरह से झकझोर दिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews