T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा कप्तान, हार्दिक पांड्या बने रहेंगे वाइस कैप्टन

भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 05 जून, 2024 को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ करेगा।
rohit & hardik

T20 World Cup : आईपीएल 2024 के ठीक बाद टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 विश्व कप खेला जाना है। जिसकी शुरुआत 1 जून से होने जा रही है, जो वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। मंगलवार 30 अप्रैल को अहमदाबाद में हुई बैठक में 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा संभालेंगे।

हार्दिक पांड्या बने रहेंगे वाइस कैप्टन

बता दें कि आईपीएल में फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पंड्या को उपकप्तान चुना गया हैं। हालांकि, केएल राहुल टीम से बाहर हैं, जबकि ऋषभ पंत और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर हैं। रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल होंगे। वहीं विराट कोहली तीसरे नंबर पर दिखाई देंगे। माना जा रहा था कि हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल नहीं करना चाहिए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। चयनकर्ताओं ने उनपर विश्वास जताया है।

टीम में देखा जाए तो संजू सैमसन, विराट कोहली दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के अलावा ओपनिंग कर सकते हैं। बता दें कि भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 05 जून, 2024 को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ करेगा, इसके बाद 09 जून, 2024 को उसी स्थान पर पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला खेलेगा। इसके बाद भारत क्रमशः 12 और 15 जून को यूएसए और कनाडा से भी खेलेगा।

टी20 विश्व कप 2024 की भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शिवम दुबे, संजू सैमसन, यजुवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, यशस्वी जैसवाल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), कुलदीप यादव, जड़ेजा, मो.सिराज, बुमराज, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और किंग कोहली टीम में शामिल है।

ट्रैविलिंग रिजर्व

रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद और आवेश खान

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews