द एशेज के दूसरे मुकाबले से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका! सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हो सकता है बाहर

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही द एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से शुरू होगा। वहीं इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट की माने तो तेज गेंदबाज मार्क वुड का दूसरे टेस्ट मुकाबले में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।
द एशेज के दूसरे मुकाबले से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका! सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हो सकता है बाहर

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस समय द एशेज सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मुकाबला पर्थ में खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था वहीं अब इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में पिछड़ने के बाद दूसरे मुकाबले में वापसी की कोशिश करेगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही इंग्लैंड की टीम को एक और बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड 4 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में बाहर हो सकते हैं।

दरअसल फॉक्स स्पोर्ट्स की माने तो मार्क वुड के बाएं घुटने में तकलीफ आई है जिसके चलते अब उनके दूसरे मुकाबले में खेलना मुश्किल है। इसी कारण से शनिवार को डे-नाइट टेस्ट से पहले ट्रेनिंग सेशन भी मार्क वुड ने नहीं किया। बता दें कि मार्क वुड की यह वही चोट है जिसकी वजह से वह पूरे इंग्लैंड समर सीजन से बाहर हुए थे। हालांकि मार्च में उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई थी।

पहले मुकाबले में नहीं मिला था कोई विकेट

इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट का भी यही मानना है कि मार्क वुड गाबा में खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले से पहले फिट नहीं हो पाएंगे, लेकिन बचे हुए तीन मुकाबलों में उनके खेलने की उम्मीद बनी हुई है। इंग्लैंड की टीम के लिए मार्क वुड का फिट होना बेहद अहम है। मार्क वुड इंग्लैंड के मुख्य तेज गेंदबाज हैं। अगर वह इस सीरीज से बाहर होते हैं तो इंग्लैंड को बेहद बड़ा झटका लगेगा। पहले ही इंग्लैंड की टीम द एशेज सीरीज में पीछे रही है। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया था। हालांकि पहले मुकाबले में मार्क वुड कोई भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे, लेकिन आने वाले मुकाबले में वह अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

मार्क वुड इंग्लैंड के लिए क्यों जरूरी?

दरअसल मार्क वुड ने एशेज सीरीज में पहले भी कई बड़े मुकाबले जिताए हैं। 2023 की सीरीज में हेडिंग्ले में खेले गए टेस्ट मैच में मार्क वुड ने इंग्लैंड को पूरी तरह मुकाबले में वापस ला दिया था, जिससे समझा जा सकता है कि मार्क वुड इंग्लैंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। हालांकि इस दौरे पर वह बाकी बचे हुए मुकाबले खेलने पर फोकस करेंगे। इंग्लैंड की टीम में फिलहाल जोफ्रा आर्चर भी नहीं हैं। ऐसे में टीम को दूसरे मुकाबले में इन दोनों ही खिलाड़ियों की जरूरत महसूस होगी। मार्क वुड के बाहर होने से अब इंग्लैंड की टीम मैथ्यू पॉट्स को मौका दे सकती है। बता दें कि हाल ही में खेले गए प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों को जगह दी गई थी। मैथ्यू पॉट्स ने दो बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन की ओर भेजा था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews