गाबा टेस्ट का पहला दिन बारिश के चलते किया गया रद्द, जानिए क्या कल भी बारिश बिगाड़ सकती है खेल?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले का पहला दिन बारिश के चलते रद्द कर दिया गया। हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि कल मुकाबला खेला जा सकता है।
गाबा टेस्ट का पहला दिन बारिश के चलते किया गया रद्द, जानिए क्या कल भी बारिश बिगाड़ सकती है खेल?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। इस सीरीज के तीसरे मुकाबले का पहला दिन बारिश के चलते रद्द हो गया। दरअसल भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय किया था। जिसके चलते बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम शुरुआती बल्लेबाजी के दौरान शानदार नजर आई। लेकिन बीच-बीच में बारिश ने मैच में खलल डाला। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को क्रीज पर रुकने का ज्यादा समय नहीं मिला और लंच के बाद खेल नहीं हो सका।

लंच तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 28 रन बना चुकी थी। टीम ने अभी तक कोई भी विकेट नहीं गवाया है। मैच में अभी सिर्फ 13.02 ओवर ही डाले जा सके है। क्रीज पर नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा मौजूद है।

बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया

गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में बारिश परेशानी खड़ी कर रही है। भारतीय समय अनुसार सुबह 5:50 पर मुकाबला शुरू हुआ था। पहला ओवर भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने डाला। वही 5.3 ओवर का ही खेल हुआ था और बारिश के कारण खेल रोक दिया गया। इस दौरान आस्ट्रेलिया ने 19 रन बनाए थे। जबकि कुछ समय बाद भारतीय समय अनुसार 6:36 पर फिर मुकाबला शुरू हुआ। हालांकि कुछ देर ही मुकाबला खेला जा सका और बारिश के कारण फिर से मुकाबला रोकना पड़ा।

क्या कल भी बारिश बिगाड़ सकती है खेल?

लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर खेले थे। जिसमें टीम ने 28 रन बनाए थे। टीम का अभी तक कोई भी विकेट नहीं गिरा है। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा 19 रन और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर मौजूद है। उम्मीद जताई जा रही थी कि टी के बाद खेल खेला जा सकेगा। लेकिन मैदान गीला होने के चलते खेल नहीं हो सका। इसके बाद पहले दिन के खेल को रद्द करने का फैसला लिया गया। हालांकि अब देखना होगा कि कल का मुकाबला खेला जाता है या नहीं। हालांकि दूसरे दिन गाबा में बारिश की संभावनाएं कम है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कल यह मुकाबला पूरा खेला जा सकता है। बीच-बीच में बारिश खलल डाल सकती है। कल बारिश की संभावनाएं 40% है। ऐसे में मुकाबला पूरा खेला जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews