T20 World Cup: T20 विश्व कप में 9 जून को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में टिकटों की प्राइस ने तोडा रिकॉर्ड, वीआईपी टिकटों की कीमत पहुंची 1 करोड़ के पास

T20 World Cup: T20 विश्व कप में 9 जून को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में टिकटों की प्राइस ने तोडा रिकॉर्ड, वीआईपी टिकटों की कीमत पहुंची 1 करोड़ के पास

T20 World Cup: न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले T20 विश्व कप के भारत और पाकिस्तान के मैच के टिकटों ने अब लोगों के होश उड़ा दिए है। दरअसल मैच के टिकटों की कीमतों ने सभी रिकॉर्डों को छूने का काम किया है। जानकारी के मुताबिक मैच देखने के लिए वीआईपी टिकटों की कीमत 1 करोड़ के पास पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार इसमें रीसेल प्लेटफार्म सीट के लिए टिकट की कीमत सबसे ज्यादा बताई जा रही है।

टिकट की कीमत लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपए हो गई:

दरअसल यदि आपकोमैच देखने के लिए जिसके लिए आपको एक लाख 75000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं इसके अलावा, ऊपर के चार्ज को जोड़कर भारत-पाकिस्तान मैच के एक टिकट की कीमत लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपए हो गई है। दरअसल आपको बता दें की यह कीमत रीसेल टिकटों की है। आधिकारिक तौर पर टिकटों की बात की जाए तो इनकी वीआईपी टिकटों की कीमत शुरुआत में $400 यानी करीब 33000 थी। जो रीसेल में 33 लाख तक बढ़ गई है।

टिकटों की बिक्री में भी हुई वृद्धि:

दरअसल मैच के टिकटों की बिक्री में वृद्धि के साथ-साथ उनकी कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के टिकटों की कीमत सबसे ज्यादा है, जिसे देखने के लिए दर्शकों में खास रूचि है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच का महत्व इतना बढ गया है की इस समय की सबसे ज्यादा कीमत वाली टिकटें बेची जा रही है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्मों पर टिकटों की कीमतों में वृद्धि हुई

दरअसल 9 जून को होने वाले इस क्रिकेट के महत्वपूर्ण मैच के लिए टिकटों में हुई बड़ी वृद्धि ने मैच देखने वालों को कीमतों के चलते मैदान से बाहर खड़ा कर दिया है। जानकारी के अनुसार अब इस बढ़ती मांग को देखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्मों पर टिकटों की कीमतों में वृद्धि हुई है। हालांकि इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि लोग इस मैच को देखने के लिए कितने उत्सुक हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews