कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे ये सितारे, टीम इंडिया को चीयर करते आए नजर

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे ये सितारे, टीम इंडिया को चीयर करते आए नजर

India Vs New Zealand Semi Finals : कल यानि 15 नवंबर को क्रिकेट वल्ड कप 2023 का पहले सेमिफाइनल मैच खेला गया। जिसका आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया जो कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल गया। इस दौरान टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट में 397 रन बनाएं जबकि न्यूजीलैंड ने 48.5 ओवर में कुल 327 ही बनाएं। इस तरह भारतीय टीम ने विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकोर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि वर्ल्ड कप इंडिया में 12 साल बाद खेला जा रहा है। जिसका फाइनल मैच अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में रविवार (19 नवंबर) को खेला जाएगा। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे, जहां वो टीम इंडिया को चीयर करते नजर आए…

टीम इंडिया को चीयर करते आए नजर

बता दें कि वानखेड़े स्टेडियम में कल कई फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा, जहां अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल, जॉन अब्राहम, थलाइवा स्टार रजनीकांत सहित शाहिद कपूर अपनी वाइफ मीरा के साथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने जमकर टीम इंडिया का चीयर किया। इस दौरान सभी एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते नजर आए थे। केवल इतना ही नहीं, इन सितारों के साथ लाखों युवा दिलों की धड़कन धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी अपने पति के साथ मैच देखने स्टेडियम पहुंची थी।

PM मोदी ने दी बधाई

वहीं, इंडिया की जीत के बाद सभी नेता, राजनेताओं से उन्हें लगातार बधाई मिल रही है। इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि टीम इंडिया को बधाई! भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है और शानदार अंदाज में फाइनल में एंट्री पाई है। शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच पक्का कर दिया है। इसके लिए शुभकामनाएं! वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने मोहम्मद शमी को भी स्पेशल बधाई दी है। आगे लिखा, मोहम्मद शमी की तरफ से इस मैच में गेंदबाजी और विश्व कप के माध्यम से क्रिकेट प्रेमियों द्वारा आने वाली पीढ़ियों तक इसे याद रखा जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews