सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का यह अनोखा फैन, महाकुंभ में जर्सी को तीन बार डुबकी लगवाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो RCB के एक अनोखे फैन का है। यह फैन आरसीबी की जर्सी के साथ महाकुंभ में पहुंचा है। इस खबर में जानिए इस फैन ने ऐसा क्या किया है, जिसके चलते यह वायरल हो गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का यह अनोखा फैन, महाकुंभ में जर्सी को तीन बार डुबकी लगवाई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। दरअसल, टीम को जीत दिलाने के लिए फैंस नई-नई तरकीबें निकालते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम तीन बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक टीम ने एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। इस कारण से टीम के फैंस बेसब्री से टीम की पहली खिताबी जीत का इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, आईपीएल 2025 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 21 मार्च से टूर्नामेंट शुरू होगा। ऐसे में आरसीबी के फैंस अपनी टीम की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो आरसीबी के फैन का है, जिसने नए अंदाज में अपनी टीम की जीत की प्रार्थना की है।

RCB की जर्सी को तीन बार डुबकी लगवाई

दरअसल, इस समय प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। महाकुंभ मेले में RCB के फैन अपनी टीम की जीत की प्रार्थना के लिए पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फैन महाकुंभ में आरसीबी की जर्सी लेकर पहुंचा है और जर्सी के साथ डुबकी लगा रहा है। इस अनोखे फैन ने आरसीबी की जर्सी को तीन बार डुबकी लगवाई और प्रार्थना की कि टीम जल्द ही अपना पहला खिताब जीत जाए।

वीडियो वायरल हुआ

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आरसीबी के फैन का वीडियो वायरल हुआ है। कुछ समय पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक फैन विराट कोहली के शतक लगाने की प्रार्थना कर रहा था। उस फैन ने विराट कोहली के लिए महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई थी। वहीं, अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैन का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस फैन को लोगों द्वारा जमकर सराहा जा रहा है। आरसीबी के फैंस लंबे समय से ट्रॉफी का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर टीम को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है। ऐसे में, आईपीएल ज्यादा दूर नहीं है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरसीबी अपना पहला टाइटल जीत सकेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews