23 जनवरी को रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड का T20 मैच, मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू

23 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच खेला जाएगा। मैच टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है।
IND Vs NZ Match

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 मैच को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने Ticketgenie को ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर नियुक्त किया गया है। मैच टिकट की ऑनलाइन बिक्री बुधवार, 15 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। संघ ने इस मैच के लिए टिकट के रेट भी जारी कर दिए हैं।

कहां से बुक करें मैच टिकट?

वहीं अगर टिकट बुकिंग की बात करें तो वेबसाइट ticketgenie.in पर या मोबाइल ऐप जाकर टिकट बुक की जा सकती है। टिकट के दाम ₹800 से शुरू है। वहीं सबसे महंगी टिकट ₹25,000 हजार की है। एक यूजर अधिकतम 4 टिकट ही खरीद सकेगा। 16 से 22 जनवरी तक फिजिकल टिकट लिए जा सकेंगे।

भारत-न्यूजीलैंड मैच टिकट प्राइज

स्टूडेंट टिकट- ₹800
अपर सिटिंग का टिकट- ₹2000
लोअर सिटिंग का टिकट-  ₹2500, ₹3000, ₹3500 तक
सिल्वर टिकट – ₹7500
गोल्ड टिकट- ₹10000
प्लैटिनियम टिकट – ₹12500
कॉर्पोरेट बॉक्स का टिकट- ₹25000

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews