कल भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला, यहां जानिए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कल भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का लीग मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा और दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इस खबर में हम आपको दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देंगे।
Champions Trophy

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ा मुकाबला होने वाला है। दरअसल, दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करने वाली हैं। 20 फरवरी को दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। इस मुकाबले से पहले, आइए जानते हैं वनडे में दोनों टीमों का अब तक का प्रदर्शन और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड।

बता दें कि 20 फरवरी को बांग्लादेश और भारत के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले इसी मैदान पर खेलेगी। यह मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 2:00 बजे किया जाएगा।

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम बांग्लादेश पर भारी पड़ती नजर आती है। भारत ने बांग्लादेश को वनडे में बहुत कम मौकों पर जीतने का अवसर दिया है। वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का बांग्लादेश के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 41 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 32 बार जीत हासिल की है। हालांकि, इस दौरान भारतीय टीम को आठ बार हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था।

दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी शुरुआत करना चाहेंगी

चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगी। ऐसे में अगर न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखें तो अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम ने आठ बार बांग्लादेश को हराया है, जबकि दो बार बांग्लादेश ने जीत दर्ज की है। कल का मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। दरअसल, दोनों टीमें इस मैच को जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी शुरुआत करना चाहेंगी। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में प्रत्येक टीम को कुल तीन लीग मैच खेलने को मिलेंगे। भारत को बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम से भी मुकाबला करना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews