ट्रेविस हेड ने जड़ा तूफानी शतक, भारत के खिलाफ लगाया तीसरा शतक, 150 पर कर रहे बल्लेबाजी

ट्रेविस हेड ने तीसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ दिया है। उन्होंने भारत के खिलाफ यह तीसरा टेस्ट शतक जड़ा है। जबकि दूसरे लगातार मैच में ट्रेविस हेड ने शतक बनाया है। वही ट्रेविस हेड अब एक बड़े स्कोर की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
ट्रेविस हेड ने जड़ा तूफानी शतक, भारत के खिलाफ लगाया तीसरा शतक, 150 पर कर रहे बल्लेबाजी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ट्रेविस हेड ने एक बार फिर शानदार शतकीय पारी खेली है। इस नाबाद शतकीय पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। ट्रेविस हेड ने 150 रन बना लिए हैं, जबकि 157 गेंदों का सामना कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 18 चौके लगा दिए हैं। ट्रेविस हेड ने लगातार यह दूसरा शतक जमाया है। पिछले मैच में भी हेड ने भारत के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में अब तक 318 रन बना लिए हैं। जबकि उसने अभी मात्र तीन ही विकेट खोये है। क्रीज पर ट्रेविस हेड के साथ स्टीव स्मिथ टिके हुए हैं। स्टीव स्मिथ ने भी शानदार शतक जड़ दिया है। स्मिथ ने अपनी पारी में 101 रन बना लिए हैं।

ट्रेविस हेड के 150 पूरे

दरअसल ट्रेविस हेड का यह भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट शतक है। जबकि ट्रेविस हेड लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक लगा चुके हैं। भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में भी हेड ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 140 रन बनाए थे। वहीं अब तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में हेड ने शतक जमाया है। इस शतकीय पारी में उन्होंने 150 रन बना लिए है। इस पारी में उन्होंने 18 चौके जड़े हैं। हेड की शतकीय पारी के चलते अब ऑस्ट्रेलिया बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है।

रोहित शर्मा ने छोड़ा ट्रेविस हेड का कैच

वही ट्रेविस हेड के शतक बनाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से एक बड़ी चूक हो गई है। दरअसल ट्रेवल्स हेड शतक बना चुके थे और 72वें ओवर में नीतीश रेड्डी की बॉल पर हेड के बल्ले का बाहरी किनारा लग गया। लेकिन इस कैच को लपकने में रोहित शर्मा नाकाम हो गए। जिसके चलते ट्रेविस हेड आउट नहीं हो सके। हेड और स्मिथ ने जमकर बल्लेबाजी की हैं। भारत के लिए दोनों खिलाड़ी बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हैं। स्मिथ ने भी शानदार शतक जड़ दिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews