
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ट्रेविस हेड और मोहम्मद सिराज के बीच कहा-सुनी देखने को मिली थी। जिसके बाद इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल मोहम्मद सिराज के एक ओवर में ट्रेविस हेड ने एक शानदार छक्का लगाया था। लेकिन उसी ओवर की एक गेंद पर मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को बोल्ड कर दिया था।
जिसके बाद ट्रेविस हेड और मोहम्मद सिराज के बीच गरमा-गर्मी का माहौल देखने को मिला था। दोनों के बीच कहा-सुनी देखने को मिली थी। दरअसल बाद में ट्रेविस हेड ने बयान दिया था कि उन्होंने मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी की तारीफ की थी।
जानिए क्या बोले मोहम्मद सिराज?
हालांकि अब मोहम्मद सिराज की ओर से यह साफ किया गया है कि ट्रेविस हेड ने उनकी किसी भी प्रकार की तारीफ नहीं की थी, बल्कि ट्रेविस हेड ने उन्हें गाली दी थी। उन्होंने हरभजन सिंह से बात करते हुए बताया कि “”ट्रेविस हेड ने मुझे जो गाली दी थी, वह गलत थी। हम टीवी पर भी देख सकते हैं कि मैंने उनका अपमान करने के लिए कुछ नहीं कहा था। वह केवल सेलिब्रेट करने का एक तरीका था। लेकिन ट्रेविस हेड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाकर जो कुछ भी कहा वो गलत बात है। हेड कह रहे हैं कि उन्होंने ‘वेल बोल्ड’ कहा, लेकिन कहीं से पता नहीं चलता कि उन्होंने मेरी गेंदबाजी की तारीफ की हो।”
ट्रेविस हेड ने क्या कहा था?
दरअसल ट्रेविस हेड ने खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि “मैंने सिराज को कहा था कि यह अच्छी बाल थी। लेकिन सिराज ने मेरी बात को गलत समझ लिया और अगर वह ऐसे ही पेश आना चाहते हैं तो क्यों नहीं।” हालांकि अब मोहम्मद सिराज की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि मीडिया में जो ट्रेविस हेड ने कहा है वह सब गलत है। दरअसल सिराज का कहना है कि “मैं सब का सम्मान करता हूँ, लेकिन ट्रेविस हेड ने इस मामले को सभी के सामने इस प्रकार से पेश किया है जो मुझे अच्छा नहीं लगा।”
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

