आज से शुरू होगा अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024, मेजबान साउथ अफ्रीका के सामने आज वेस्टइंडीज की होगी चूनौती

आज से शुरू होगा अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024, मेजबान साउथ अफ्रीका के सामने आज वेस्टइंडीज की होगी चूनौती

ICC U19 World Cup 2024: 19 जनवरी से साउथ अफ्रीका में अंडर-19 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। जिसका पहला मुकाबला जेबी मार्क्स ओवल मैदान, ब्लमफोन्टेन में खेला जाएगा। इस मैच का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से है। जानकारी के अनुसार इस विशेष क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी, जो नए फॉर्मेट के तहत 4 ग्रुपों में बांटी गई हैं।

टूर्नामेंट में 41 मैच खेले जाएंगे

आपको जानकारी दे दें कि पूरे टूर्नामेंट में 41 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से फाइनल मैच 11 फरवरी को विलोमूर पार्क में होगा। टीमों को सुपर-12 स्टेज में प्रवेश करने के लिए ग्रुप स्टेज में अच्छे प्रदर्शन करना होगा, जहां 3-3 टीमें होंगी प्रत्येक ग्रुप की। इसके बाद, दो ग्रुपों की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल्स में पहुंचेंगी, जिसके विजेता टीमें फाइनल में मुकाबला करेंगी।

इस बार, टीम इंडिया का पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा, और टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भारत एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा। टीम इंडिया ने अब तक 14 बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया है, और 5 बार ट्रॉफी जीती है।

नए फॉर्मेट में हो रहा है अंडर-19 वर्ल्ड कप

जानकारी के मुताबिक इस बार का अंडर-19 वर्ल्ड कप नए फॉर्मेट में हो रहा है और इसमें भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक नया चुनौतीपूर्ण माहौल हो सकता है। खिलाड़ियों को अपने कौशल और टीम की भरोसेमंद रणनीति का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें अपने क्रिकेट करियर की बढ़ती हुई गति को दिखाने का अवसर मिलेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews