वैभव सूर्यवंशी को किसने दी चेतवानी? क्यों बताया अगला सीजन बेहद मुश्किल? जानिए

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार टूर्नामेंट में उतरते ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है। दरअसल उन्होंने 7 मैचों में 252 रन ठोक दिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोच राहुल द्रविड़ ने अलर्ट कर दिया है कि अगला सीजन और भी मुश्किल होगा।
Vaibhav Suryavanshi

IPL 2025 में जब सभी बड़े खिलाड़ी सुर्खियों में थे, इस दौरान एक 14 साल के लड़के ने अपने बल्ले से सबको हैरान कर दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार आईपीएल खेलते हुए 7 मैचों में 36 की औसत से 252 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 206.56 रहा और उन्होंने एक शतक व एक अर्धशतक भी जड़ा। लेकिन हैरानी तब हुई जब टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें सीजन के बाद खास बातचीत में अलर्ट कर दिया कि आने वाला वक्त और भी चुनौती भरा होगा।

राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद जब ड्रेसिंग रूम में जश्न चल रहा था, तभी राहुल द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी को अलग बुलाकर सीधा मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि भले ही वैभव ने अपने पहले सीजन में कमाल कर दिया हो, लेकिन अगला सीजन उससे कहीं ज्यादा मुश्किल होगा।

जानिए राहुल द्रविड़ ने क्या कहा

द्रविड़ ने साफ कहा “अब दूसरी टीमें तुम्हारी ताकत और कमजोरी दोनों समझ चुकी हैं, अगले सीजन में गेंदबाज तुम्हारे लिए खास प्लान के साथ आएंगे, इसलिए तुम्हें पहले से कहीं ज्यादा मेहनत करनी होगी।” वैभव ने भी इस चेतावनी को सकारात्मक लिया और कहा कि वे खुद को और मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। वैभव सूर्यवंशी के IPL डेब्यू सीजन को किसी फेयरीटेल से कम नहीं कहा जा सकता। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने 7 मैचों में 24 छक्के और 18 चौकों के साथ 252 रन बनाए।

एक बार फिर युवा को तराशा

बता दें कि वैभव ने एक मैच में शानदार शतक जड़ा जिससे राजस्थान की जीत पक्की हुई थी। उनकी बैटिंग में न सिर्फ ताकत दिखाई दी बल्कि गजब की टाइमिंग और क्रिकेट सेंस भी दिखाई दिया। दरअसल राजस्थान रॉयल्स को हमेशा से युवा टैलेंट्स को तराशने के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे खिलाड़ी इसी टीम से चमके हैं और अब वैभव सूर्यवंशी ने भी राजस्थान की टीम से ही पहचान बनाई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews