आज आएगा मजा! वैभव सूर्यवंशी के सामने होंगे दुनिया के नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, कौन मारेगा बाजी?

राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में धमाका कर रखा है। हर ओर उनका नाम गूंज रहा है। शानदार शतक के बाद हर दिग्गज खिलाड़ी की जुबान पर उनका नाम है। अब वैभव का सामना जसप्रीत बुमराह से होने वाला है।
आज आएगा मजा! वैभव सूर्यवंशी के सामने होंगे दुनिया के नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, कौन मारेगा बाजी?

आज युवा खिलाड़ी की टक्कर विश्व के नंबर एक गेंदबाज से होने वाली है। आज वैभव सूर्यवंशी का सामना जसप्रीत बुमराह से होगा। आईपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। आज वैभव के सामने ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज भी होंगे। अपने पहले ही मैच में शार्दुल ठाकुर को छक्का लगाकर करियर की शुरुआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने राशिद खान तक को नहीं छोड़ा। उन्होंने राशिद की गेंदों पर छक्के लगाए और शतक जड़ा। लेकिन अब उनकी चुनौती बेहद बड़ी होने वाली है।

इस समय जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। ऐसे में उनके सामने वैभव को परेशानी हो सकती है। जसप्रीत बुमराह ने बड़े-बड़े खिलाड़ियों को आउट किया है। अब देखना होगा कि क्या 14 साल के खिलाड़ी को जसप्रीत बुमराह रोक पाते हैं या नहीं।

इन बड़े गेंदबाजों को वैभव ने चटाई धूल

हालांकि वैभव सूर्यवंशी मोहम्मद सिराज और इशांत शर्मा जैसे गेंदबाजों के सामने लंबे-लंबे छक्के लगा चुके हैं। मात्र तीन मुकाबलों में ही उन्होंने अपना पहला शतक बना लिया और इतिहास रच दिया। उन्होंने मात्र 35 गेंदों में शतक बनाकर आईपीएल में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। ऐसे में आज जसप्रीत बुमराह के सामने भी बड़ी चुनौती रहेगी क्योंकि मुंबई इस समय शानदार फॉर्म में है और टीम ने तगड़ी वापसी की है, जबकि राजस्थान की टीम इस समय वापसी की तलाश में है। आज यह जंग देखने में बेहद मज़ेदार होगी। देखना होगा कि क्या पावर प्ले में वैभव सूर्यवंशी जसप्रीत बुमराह को निशाना बनाते हैं और ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ कैसी बल्लेबाजी करते हैं।

जसप्रीत ने दुनिया के बड़े बड़े बल्लेबाजों को आउट किया

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने इंटरव्यू के दौरान साफ कर दिया कि अगर उनकी तैयारी अच्छी है तो वह किसी भी गेंदबाज से नहीं डरते। उन्हें किसी के खिलाफ डर नहीं लगता है। हालांकि वैभव ने अब तक जसप्रीत बुमराह के सामने बल्लेबाजी नहीं की है। जसप्रीत बुमराह ने वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों को बोल्ड किया है चाहे वह डेविड वॉर्नर हों, बाबर आज़म या फिर विराट कोहली। जसप्रीत बुमराह कई बार विराट कोहली को भी निशाना बना चुके हैं। ऐसे में अब 14 साल के वैभव के लिए यह जंग आसान नहीं रहने वाली है, लेकिन ऐसी जंग को पूरा क्रिकेट जगत देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews