Virat Kohli के अनोखे फैन का वीडियो हो रहा तेजी से वायरल, विराट के फॉर्म में लौटने के लिए महाकुंभ में लगाई पवित्र डुबकी

विराट कोहली (Virat Kohli) खराब प्रदर्शन को लेकर आलोचना में घिरे हुए हैं। वहीं, अब उनके एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो प्रयागराज महाकुंभ का है, जहां एक फैन ने विराट कोहली के फॉर्म में लौटने की कामना की है।
Virat Kohli के अनोखे फैन का वीडियो हो रहा तेजी से वायरल, विराट के फॉर्म में लौटने के लिए महाकुंभ में लगाई पवित्र डुबकी

–Virat Kohli

विराट कोहली (Virat Kohli) के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो महाकुंभ मेले का है, जहां विराट कोहली के फैन ने भगवान से मन्नत मांगी है, कि विराट कोहली (Virat Kohli) चैंपियंस ट्रॉफी में पांच या छह शतक बनाएं। इसके साथ ही फैन ने पवित्र डुबकी भी लगाई। फैन के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

वहीं, फैन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। विराट कोहली (Virat Kohli) के सभी फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन करें। इसके साथ ही फैंस ने उनके टेस्ट मैचों में अच्छे प्रदर्शन की भी कामना की है।

खराब परफॉर्मेंस से जूझ रहे विराट कोहली (Virat Kohli)

दरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli) लंबे समय से अपनी खराब परफॉर्मेंस से जूझ रहे हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का प्रदर्शन शांत नजर आया। विराट कोहली ने पहले मैच में शतक लगाकर सीरीज की शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) बाहर की गेंद पर आउट हो गए, जबकि चौथे और पांचवें टेस्ट में भी वे ऑफ स्टंप की गेंदों पर आउट हुए। इसके बाद उन पर लगातार सवाल खड़े हुए और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

वहीं, अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट शुरू होने वाला है। फरवरी में होने वाले इस टूर्नामेंट में विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। ऐसे में विराट कोहली (Virat Kohli) का फॉर्म में होना बेहद जरूरी है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि विराट कोहली जल्द ही फॉर्म में लौट आएं और शतकों का सिलसिला फिर से शुरू कर दें। विराट कोहली के लिए 2024 का साल कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2025 में विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे में अपने शतक के सूखे को खत्म करते हैं या नहीं। बता दें कि भारत अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा, जबकि 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। वहीं, 2 मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना लीग मैच खेलेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews