मैच से पहले पत्नी के साथ बीच डेट पर पहुंचे Virat Kohli, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें

Virat Kohli anushka sharma

Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी क्रिकेट और बॉलीवुड फैंस की फेवरेट है। दोनों की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगती हैं। विराट कोहली भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेलने के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंच चुके हैं। यहां उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद हैं। अब क्रिकेटर ने अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो शेयर की है जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है।

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ जो फोटो शेयर की है उसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं और बीच के किनारे बैठे हुए हैं। दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और विराट कोहली के इस तस्वीर को शेयर करने के तुरंत बाद ही यह इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में रेड हार्ट इमोजी लगाई है। इस तस्वीर में यह कपल बीच के किनारे ब्रेकफास्ट करता हुआ दिखाई दे रहा है। कपल की केमिस्ट्री की फैंस जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो के कमेंट बॉक्स में कमेंट्स की भरमार दिखाई पड़ रही है।

Virat Kohli के पास सुनहरा मौका

विराट कोहली पिछले कुछ समय से काफी खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने 123 रन की शानदार पारी खेली थी हालांकि दूसरे मैच में वह कमाल नहीं दिखा सके थे। इस मैच में अगर वह 63 रन बना लेते हैं तो वह एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे और क्रिकेटर महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ देंगे। बता दें कि वनडे के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर की लिस्ट में महेला का पांचवा नंबर है और उन्होंने 12650 रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में विराट छठे नंबर पर 12588 रन के साथ हैं। इस मैच में अगर उन्होंने 63 रन बना लिए तो वह पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। साथ टॉप 5 की लिस्ट में वो दूसरे भारतीय होंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews