Virat Kohli Record: आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली, पूरन और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड किया अपने नाम

Virat Kohli Record: विराट कोहली ने आईपीएल 2024 के इस सीजन में अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वो 17वें सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। इसी के साथ विराट ने निकोलस पूरन और अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Virat Kohli Record: आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली, पूरन और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड किया अपने नाम

Virat Kohli Record: चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 29 गेंदों पर 47 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल है। इसी के साथ विराट कोहली इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक के खेले गए 14 मैचों में विराट कोहली 37 छक्के लगा चुके हैं।

निकोलस पूरन-अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा

बता दें कि विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर निकोलस पूरन है जिन्होंने 36 छक्के लगाए हैं। वहीं विराट कोहली और निकोलस पूरन के बाद तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा है। जिन्होंने 12 मैचों में 35 छक्के जड़े हैं। वहीं चौथे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन है जिन्होंने 12 मैचों में 32 सिक्स लगाए है। जबकि 11 मैचों में 31 छक्के लगाकर सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड पांचवें नंबर पर हैं।

इस लिस्ट में ये बल्लेबाज भी शामिल

वहीं, इस लिस्ट में और भी बल्लेबाजों की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग 13 मैचों में 31 छक्के लगा चुके हैं। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के रजत पाटीदार और सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने बराबर 31-31 छक्के लगाए हैं। तो दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे 13 मैचों में 28 छक्के जड़ चुके हैं। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 9 मैचों में 28 सिक्स लगाए। अगर टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें इस लिस्ट में विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के तौर पर 2 भारतीय के नाम है।

प्लेऑफ में पहुंची बेंगलुरु

आईपीएल 2024 के 68वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 27 रनों चेन्नई को हराकर आखिरकार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इसी के साथ फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली इस सीजन की चौथी टीम बन गई है। बता दें कि आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास में अब तक नौवीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। प्लेऑफ के लिए अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने क्वालिफाई किया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews