Virat Kohli ने आईपीएल में बनाए शानदार रिकॉर्ड्स, 8 शतकों के साथ फील्डिंग में भी दिखाया कमाल

Virat Kohli

Virat Kohli: विराट कोहली अपने फैंस के बीच किंग कोहली के नाम से मशहूर हैं। हालांकि, यह नाम उन्हें इतनी आसानी से नहीं मिला है इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। बीते दिन कोहली को एक बार फिर अपना जलवा दिखाते हुए देखा गया। वह आईपीएल 2024 में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

कोहली का शानदार शतक

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कल खेले गए टूर्नामेंट में कोहली ने 72 गेंद में 12 चौकी और चार छक्के लगाए और कल 113 रनों की पारी खेली। आईपीएल में यह कोहली का आठवां शतक था। अब वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। चलिए आज हम आपको उनके बाकी के रिकार्ड्स बताते हैं।

कोहली का आंठवा शतक

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में कोहली अपने आईपीएल करियर का आठवां शतक जोड़ चुके हैं। आना की अपनी इस सेंचुरी से पहले भी वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज थे। कोहली के साथ इस लिस्ट में जोस बटलर और क्रिस गेल 6-6 शतक के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

खड़ा किया फिफ्टी प्लस स्कोर

कोहली के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 242 मुकाबले खेले हैं। इसमें 234 पारियों में वह 7579 रन बना चुके हैं। आईपीएल के इतिहास में 7500 रन पर करने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं। इस स्कोर को खड़ा करने के लिए उन्होंने 60 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाया है। उन्होंने लगभग 52 अर्धशतक और 8 शतक लगाए हैं।

सबसे ज्यादा कैच

बल्लेबाजी के साथ कोहली की फील्डिंग भी काफी कमाल होती है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। पहले जहां सुरेश रैना पहले नंबर पर बने हुए थे लेकिन अब 110 कैच के साथ उन्होंने सुरेश को पीछे छोड़ दिया है। रहना ने अपने करियर में 109 कैच लिए थे और वह आईपीएल के इतिहास के सबसे बेहतरीन फील्डर में से एक हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews