किशोर कुमार के बंगले में Virat Kohli ने खोला रेस्टोरेंट, वीडियो में बताई खासियत

किशोर कुमार के बंगले में Virat Kohli ने खोला रेस्टोरेंट, वीडियो में बताई खासियत

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। विराट कोहली (Virat Kohli) को क्रिकेट के अलावा खाने पीने की चीजों से कितना लगाव है यह तो सभी जानते हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर इसके उदाहरण देखने को मिलते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही यह खबर सामने आई थी कि विराट कोहली, किशोर कुमार (Kishore Kumar) के बंगले में एक रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वो अपने वेंचर वन8 कम्यून की झलक पेश करते हुए दिखाई दिए। बता दें कि विराट कोहली ने यह रेस्टोरेंट किशोर कुमार के बंगले गौरी कुंज में खोला है। इस रेस्टोरेंट में खाने से जुड़े हर एक स्वाद को पूरा करने का वादा किया गया है।

Must Read- जाने घर में छिपकली का दिखना कितना है शुभ? शरीर के इन अंगों पर गिरें तो होता है अशुभ

वीडियो में विराट कोहली यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि रेस्टोरेंट में खाने को काफी महत्व दिया गया है ताकि लोग एक से ज्यादा बार आ सकें। विराट कोहली के साथ इस वीडियो में कॉमेडियन मनीष पॉल भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों इस रेस्टोरेंट का दौरा कर रहे हैं। विराट, मनीष को रेस्टोरेंट की खूबी के बारे में बताते हुए कह रहे हैं कि यहां हर तरह का स्वाद मिलेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

किशोर दा के इस बंगले को विराट कोहली ने 5 साल के लिए लीज पर लिया है। यह पहली बार नहीं है जब विराट हॉस्पिटैलिटी के बिजनेस में काम कर रहे हैं। इसी नाम से दिल्ली, पुणे और कोलकाता में उनके रेस्टोरेंट मौजूद है। जो वीडियो सामने आया है उसमें विराट कोहली यह भी बता रहे हैं कि वह किशोर कुमार के कितने बड़े फैन हैं। इस दौरान उन्होंने किशोर कुमार का गाना महबूब कयामत होगी भी सुनाया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews