आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली का जलवा! यहां देखिए टेस्ट, वनडे और टी20 में रैंकिंग में कितना हुआ बदलाव?

आईसीसी ने मेंस टेस्ट, वनडे और टी20 की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा रैंकिंग में तीनों ही फॉर्मेट में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। हालांकि भारत के बल्लेबाजों का दबदबा दिखाई दे रहा है, जबकि इंग्लैंड के जो रूट ने भी शीर्ष पर अपनी जगह बरकरार रखी है।
आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली का जलवा! यहां देखिए टेस्ट, वनडे और टी20 में रैंकिंग में कितना हुआ बदलाव?

आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है। टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में शीर्ष बल्लेबाजों ने अपनी जगह को बनाए रखा है। हालांकि तीनों ही फॉर्मेट की सूची में बदलाव देखने को मिले हैं। युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर रैंकिंग में ऊंची छलांग लगाई है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जो रूट ने पहले नंबर पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। वहीं हैरी ब्रूक ने शानदार वापसी करते हुए तीन स्थानों का फायदा उठाया है और अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट रैंकिंग के टॉप टेन में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं। बता दें कि शुभमन गिल को एक स्थान का फायदा हुआ है और अब शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में 10वें नंबर पर पहुंच चुके हैं।

टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने आठवें स्थान पर अपनी जगह बनाए रखी

वहीं टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने आठवें स्थान पर अपनी जगह बनाए रखी है। यशस्वी जायसवाल के फिलहाल 750 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि शुभमन गिल के इस समय 730 रेटिंग पॉइंट्स हैं। तीसरे नंबर पर इस समय टेस्ट क्रिकेट में केन विलियमसन मौजूद हैं। केन विलियमसन के कुल 822 रेटिंग पॉइंट्स हैं, हालांकि उन्हें एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। अब ट्रेविस हेड चौथे नंबर पर और स्टीव स्मिथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे उस्मान ख्वाजा को दो स्थान नीचे जाना पड़ा है।

वनडे में विराट कोहली का कमाल

वहीं वनडे रैंकिंग में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। इस समय आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में पहले नंबर पर रोहित शर्मा शामिल हैं। रोहित शर्मा 781 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। विराट कोहली को वनडे रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। हाल ही में विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। विराट कोहली इस समय वनडे क्रिकेट में दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। विराट कोहली के पास कुल 773 रेटिंग पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर विराट कोहली फिर से पहले स्थान पर पहुंच सकते हैं। टॉप 10 में इस समय वनडे में चार भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं। शुभमन गिल पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। वहीं ताजा रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब श्रेयस अय्यर दसवें स्थान पर पहुंच चुके हैं। अय्यर के पास कुल 679 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं श्रीलंका के चरिथ असलंका एक स्थान का फायदा लेकर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। केएल राहुल को भी दो स्थानों का फायदा हुआ है और केएल राहुल अब 12वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के चलते क्विंटन डिकॉक तीन स्थानों का उछाल लेकर अब 13वें नंबर पर पहुंच चुके हैं।

टी20 रैंकिंग में भी ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला

वहीं टी20 रैंकिंग में भी ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। इस समय अभिषेक शर्मा 908 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। टॉप टेन में कुल दो भारतीय खिलाड़ी हैं। अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा 805 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। टी20 रैंकिंग में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 13वें स्थान पर मौजूद हैं। उनके पास कुल 660 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं टी20 बॉलिंग रैंकिंग में इस समय कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वरुण चक्रवर्ती 804 रेटिंग पॉइंट्स के साथ इस समय पहले नंबर पर मौजूद हैं।

आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में बड़ा बदलाव

वहीं आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। हाल ही में खेली गई एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन किया था। मिचेल स्टार्क को एक स्थान का फायदा हुआ है और अब स्टार्क दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। हालांकि पहले नंबर पर इस समय 879 रेटिंग पॉइंट्स के साथ जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं। वहीं पाकिस्तान के नुमान अली को भी दो स्थानों का फायदा हुआ है और अब नुमान अली तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। स्कॉट बोलैंड ने भी दो स्थानों का फायदा लेकर अब सातवें नंबर पर जगह बना ली है। वहीं वनडे बॉलिंग रैंकिंग में कुलदीप यादव ने तीन स्थानों का फायदा लेकर तीसरे नंबर पर जगह बना ली है। रविंद्र जडेजा को वनडे रैंकिंग में दो स्थानों का नुकसान झेलना पड़ा है और अब रविंद्र जडेजा 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews